मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के समापन समारोह की करेंगे अध्यक्षता

by

विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

एएम नाथ। चम्बा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्यमंत्री के चंबा ज़िला के जारी दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि वह 3 अगस्त को दोपहर 2 बजे चंबा पहुंचेंगे तथा परिधि गृह चंबा में जन समस्याओं को सुनेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात मिंजर मेले के समापन अवसर पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए अखंड चंडी महल जाएंगे। यहां से वह शोभा यात्रा के साथ मिंजर विसर्जन के लिए लोअर जुलाहखड़ी में रावी नदी के समीप मंजरी गार्डन जाएंगे। यहां मिंजर विसर्जन की रस्म पूरी करने के पश्चात वह परिधि गृह वापस लौटेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री देर सांय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि होंगे तथा मिंजर स्मारिका का भी विमोचन करेंगे।
मुख्यमंत्री 4 अगस्त को प्रातः 10 बजे कला केंद्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के पश्चात अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्यमंत्री इस दौरान मिंजर मेले की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर बाद चंबा से प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचली युवाओं को विदेशों में भी नौकरी दिलाएगी सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कांस्टेबल के 1226 पद भरने की प्रक्रिया में तेजी लाएं एएम नाथ। शिमला हिमाचली युवाओं के लिए विदेशों में नौकरी के अवसर तलाशने के निर्देश दिए हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस दो खेमों में बंट गयी है, अब प्रियंका बनाम राहुल गुट हैं : भाजपा

नई दिल्ली :  भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस दो गुटों में बंट गई है। इसमें एक प्रियंका गांधी वाड्रा का गुट है और दूसरा उनके भाई राहुल गांधी का है। इसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बागी कांग्रेस विधायकों ने “व्यक्तिगत स्वार्थ” के चलते किया पार्टी के साथ “धोखा” : कांग्रेस

एएम नाथ। शिमला :  कांग्रेस के 6 बागियों व तीन निर्दलीयों के दिल्ली में भाजपा का दामन थामने के बाद कांग्रेस सरकार में आयुष एवमखेल मंत्री यादवेंद्र गोमा सीपीएस संजय अवस्थी व ज्वालामुखी से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ठियोग में जल आपूर्ति घोटाला दबाने वालों पर क्यों कार्रवाई नहीं कर रही सरकार

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ठियोग में हुए जल आपूर्ति के घोटाले में सरकार ढुलमुल रवैया अपना रही है। एक साल पहले शुरू हुए घोटाले...
Translate »
error: Content is protected !!