चंबा-शिमला वोल्वो बस सेवा का विधायक नीरज नैयर ने किया शुभारंभ

by

चंबा से प्रातः 7:30 बजे तथा शिमला से प्रातः 6:00 बजे चलेगी वोल्वो बस

बाया पठानकोट, जसूर, तलवाड़ा, ऊना, चंडीगढ़ व सोलन से होकर गुजरेगी वोल्वो बस सेवा

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा से शिमला के लिए नई वोल्वो बस सेवा आरंभ की गई जिसका शुभारंभ स्थानीय विधायक नीरज नैयर व एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने किया।


2 अगस्त से आरंभ हुई नई वोल्वो बस सेवा के संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय विधायक ने बताया कि जिला मुख्यालय चंबा, प्रदेश की राजधानी शिमला से सर्वाधिक दूरी वाला जिला मुख्यालय है तथा जिला वासियों की लंबे समय से चंबा से शिमला के लिए सुविधाजनक वोल्वो बस सेवा की मांग चल रही थी जिसे प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की है।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का जिला चंबा के लिए वोल्वो बस सेवा की सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया। नीरज नैयर ने कहा कि चंबा से आरंभ होने वाली यह पहली बीएस-6 अल्ट्रा लग्जरी बस सेवा है जिसके आरंभ होने से न केवल जिला वासियों को बल्कि जिला में आने वाले पर्यटकों को भी भरपूर लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि जिला ऊना से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में दिल्ली के लिए यात्रा करने के इच्छुक वोल्वो बस यात्रियों की सुविधा के अनुसार भविष्य में चंबा शिमला रूट पर चलने वाली वोल्वो बस सेवा की समय सारणी में आवश्यकता के अनुसार बदलाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन प्रातः शिमला व चंबा से दो वोल्वो बसें चलेगी तथा प्रत्येक बस की कीमत 1 करोड़ 51 लाख रुपए है।


वोल्वो बस की समय सारणी के संबंध में जानकारी देते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा के डीडीएम शुगल कुमार ने बताया कि यह बस सेवा प्रातः 7:30 बजे चंबा से चलने के उपरांत प्रातः 10:50 पर पठानकोट से, 11:25 पर जसूर से, बाद दोपहर 12:30 बजे तलवाड़ा से, 1:40 पर ऊना से, 4:00 बजे चंडीगढ़ से, 6:35 पर सोलन से रवाना होते हुए शाम 8:00 बजे शिमला पहुंचेगी, जबकि शिमला से प्रातः 6:00 बजे चंबा के लिए चलने वाली वोल्वो बस सेवा 7:40 पर सोलन से, 10:20 पर चंडीगढ़ से, 12:30 पर ऊना से, 1:35 पर तलवाड़ा से, 2:40 पर जसूर से, 3:20 पर पठानकोट से रवाना होते हुए शाम 6:30 बजे चंबा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह वोल्वो बस वाया पठानकोट, जसूर, तलवाड़ा, ऊना, चंडीगढ़ व सोलन से होकर जाएगी।


इस अवसर पर चंबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैयर व हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा के अतिरिक्त, हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक सुरजीत भरमौरी, डीएम पंकज चढ्ढा, डीडीएम शुगल कुमार के अलावा अनेक अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने बरनोह में किया जोनल पशु चिकित्सालय का शुभारंभ, पशु पालन को उद्यमिता के रूप में अपनाएं किसानः वीरेंद्र कंवर

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बरनोह में जोनल पशु चिकित्सालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हाल ही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में तीन मृतकों सहित 7 लोगो के जाली आधार कार्ड बनाकर पहले मुख्त्यारनामा करवाया फिर बेच दी गई करोड़ों की जमीन : डीएसपी ने शिकायत मिलने की बात को स्पष्ट तौर पर नाकारा , रीडर ने कहा नंबरी नहीं है दस्ती होगी

एनआरआई ने डीएसपी गढ़शंकर को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गढ़शंकर, 5 सितंबर :  गढ़शंकर के गांव पनाम में करोड़ो की 44 कनाल, पांच मरले जमीन को तीन...
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना के कैंपस प्लेसमेंट ड्राईव में 90 छात्रों का हुआ चयन

ऊना : आईटीआई ऊना में मैसर्ज माइल स्टोन गियर्स प्राइवेट लिमिटेड बद्दी, मैसर्ज हिम टैक्नोफोर्ज लिमिटेड व मैसर्ज औकाया बैटरी एवॅं ओकाया पावर बद्दी द्वारा आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज्जा कपल को मिली पुलिस सिक्योरिटी : निगरानी में 24 घंटे रहेंगे – अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मचा था बवाल

जालंधर का फेमस यूट्यूबर जोड़ी जिन्हें कुल्हड़ पिज्जा कपल  के नाम से जाना जाता है, उन्हें पुलिस पुलिस प्रोटेक्शन मिली है. जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों  को तैनात...
Translate »
error: Content is protected !!