फैक्ट्रियों/दुकानों व व्यापारिक इकाईयों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए 20 फरवरी को पेड छुट्टी की घोषणा

by

18 फरवरी सांय 6 बजे से 20 फरवरी तक ड्राई डे घोषित, 10 मार्च को वोटों की गिनती वाले दिन भी रहेगी शराबबंदी
होशियारपुर, 05 फरवरी:
जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब, चंडीगढ़ के निर्देशों पर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट,1881 की धारद्ग 25, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 135 बी के अंतर्गत 20 फरवरी को विधान सभा चुनावों के मद्देनजर जिले के समूह सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों, बैंकों, संस्थानों, फैक्ट्रियों, दुकानों में काम करने वाले श्रमिकों कोकमाई छुट्टी की घोषणा की है।
जिला मजिस्ट्रेट ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 135 सी के अंतर्गत जिले की सीमाओं में 18 फरवरी सांय 6 बजे से 20 फरवरी को वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने तक व 10 मार्च को वोटों की गिनती वाले दिन ड्राई डे घोषित करते हुए शराब के ठेके बंद करने व किसी भी व्यक्ति द्वारा शराब स्टोर करने व बेचने पर पूर्ण तौर पर रोक लगाई है। यह आदेश होटलों, रेस्टोरेंटों, क्लबों व शराब के अहातों पर जहां शराब बेचने व पीने की कानूनी आज्ञा है पर भी पूर्ण तौर पर लागू होगें।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब की ओर से जारी पत्र में दर्ज हिदायतों के अनुसार पंजाब विधान सभा के आम चुनाव 20 फरवरी को हो रहे हैं। इन चुनावों के दौरान किसी भी तरह के नशीले पदार्थ व शराब आदि बेचने, स्टोर करने व सार्वजनिक स्थानों भाव होटलों, रेस्टोरेंटों में शराब बेचने, प्रयोग करने पर पाबंदी लगाई जानी जरुरी है। इन हिदायतों के अनुसार वोटिंग पडऩे के लिए निर्धारित समय खत्म होने से 48 घंटे पहले यह पाबंदी शुरु हो कर वोटों वाले दिन वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने तक यानि की 18 फरवरी सांय 6 बजे से 20 फरवरी को वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने तक व 10 मार्च को वोटों की गिनती वाले दिन ड्राई डे घोषित किया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बीएलए नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया के बारे में दी गई जानकारी

होशियारपुर, 22 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने आज ज़िला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में बूथ लेवल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शव 6 टुकड़ों में कटा मिला, गुल मोहम्मद ने क्‍यों की हत्‍या?…कौन थी अनीता चौधरी

 जोधपुर  :  राजस्थान के जोधपुर में एक दुखद घटना हुई है, जिसमें 50 वर्षीय अनीता चौधरी नामक महिला, जो कुछ दिन पहले लापता हो गई थी, गंभीर स्थिति में मृत पाई गई।  पुलिस ने...
article-image
पंजाब

आंतरिक चोरियाँ बंद करके पी.आर.टी.सी. को बुलन्दियों तक पहुँचाया जाएगा-लालजीत सिंह भुल्लर

परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर पटियाला में पी.आर.टी.सी. के मुख्य कार्यालय में 25 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौपें पटियाला :  पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि आंतरिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बहन की खातिर जसकीरत ने 12 लोगों को उतारा मौट के घाट : वो रियल लाइफ में दिखती हैं ऐसी

मुंबई : धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर एक अलग ही तरह की बहस छिड़ी हुई है। इस फिल्म पर लोग दो फाड़ में बट गए हैं। इस फिल्म...
Translate »
error: Content is protected !!