कांग्रेस सांसद रंधावा के बेटे को धमकी देने के आरोप में पंजाब के अमृतसर से एक व्यक्ति गिरफ्तार

by

चंडीगढ़, दो अगस्त : कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस मामले में किसी गैंगस्टर से कोई संबंध नहीं पाया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसने धमकी भरी टिप्पणी की।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है।

बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुहैल कासिम मीर ने कहा कि गगनदीप सिंह इसी शहर का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल अमृतसर में रह रहा था।

आरोपी ने रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह के ‘इंस्टाग्राम पोस्ट’ पर कुछ आपत्तिजनक और धमकी भरी टिप्पणी की थी।

एसएसपी ने बटाला में संवाददाताओं को बताया कि ‘इंस्टाग्राम’ अधिकारियों के समक्ष मामला उठाने के बाद पता चला कि आपत्तिजनक टिप्पणियां गगनदीप के अकाउंट से की गई थीं।

उन्होंने बताया कि आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस मामले में किसी गैंगस्टर से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक शरारतपूर्ण कृत्य है।

हालांकि एसएसपी ने कहा कि इस मामले की गहन जांच की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रंधावा ने शुक्रवार को कहा था कि भगवानपुरिया ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे एक सहयोगी ने मेरे बेटे से मुलाकात की और जाने के एक घंटे के भीतर ही उस पर गोली चला दी गई।”

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीयर सीमित मात्रा में पीने से हेल्थ के लिए फायदेमंद : जानिए बीयर के फायदे और बीयर होती कइने प्रकार की …

 दुनियाभर में बीयर पीने का ट्रेंड पश्चिमी देशों से शुरू हुआ है। जो धीरे-धीरे दुनियाभर में फैल गया है। हालांकि बीयर में अल्कोहल की मात्रा  कम पाई जाती है। वहीं इसे सीमित मात्रा में...
article-image
पंजाब

New Delhi News : उलंपियन निशानेबाज राजा रणधीर सिंह के निधन पर आल इंडिया जट्ट महासभा, पंजाब ने सवेंदना प्रकट की

गढ़शंकर।  पांच बार उलंपियन रहे और एशियन गेमों के गोल्ड मेडल विजेता निशानेबाज राजा रणधीर सिंह का कल नई दिल्ली में देहांत हो गया।  राजा रणधीर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के चचेरे...
article-image
पंजाब

ममता शर्मा व नरिंदर पम्मा (कनाडा) को उनकी शादी की 25वीं सालगिरह पर बधाई

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव बोड़ा निवासी ममता शर्मा व नरिंदर पम्मा ( कनाडा) को उनकी शादी की 25वीं सालगिरह पर सतलुज ब्यास टाइम्स की और से हार्दिके शुभकामनाएं। Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के जेल से बाहर आकर चुनाव में प्रचार करने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा : तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी – प्रशांत किशोर(पीके)

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का मानना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आकर लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से भारतीय जनता पार्टी  को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने दावा...
Translate »
error: Content is protected !!