बिना लेट फीस के 11 अगस्त तक दाखिले के ऐलान का चब्बेवाल कॉलेज की ओर से स्वागत

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से सेशन 2025-26 के तहत अलग-अलग कोर्सों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बिना लेट फीस के दाखिले की तारीख में 11 अगस्त तक का इजाफा किया गया है। “पंथ रत्न’’, सिंह साहिब जत्थेदार संत बाबा निहाल सिंह जी (हरियां बेलां) की सरपरस्ती के तहत चल रहे श्री गुरु हर राय साहिब कॉलेज फॉर विमेन चब्बेवाल की प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी के इस फैसले का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, और तहे दिल से सराहना की गई। उन्होंने कहा कि इलाके की जो बच्चियां किसी कारणवश दाखिला लेने से वंचित रह गई हैं वे 11 अगस्त तक बिना लेट फीस के बी.ए./बी.कॉम/बी.सी.ए./बी.एस.सी एफ.डी./एम.कॉम/पी.जी. डिप्लोमा इन एफ.डी. आदि कोर्सों में दाखिला ले सकती हैं क्योंकि कॉलेज में नए सेशन की पढ़ाई शुरू हो चुकी है और नियमित कक्षाएं भी लग रही हैं। प्रिंसिपल मैडम ने बताया कि उनके कॉलेज में दो बहनों, पिताविहीन बच्चियों, मेधावी बच्चियों, अमृतधारी बच्चियों और लोकल चब्बेवाल की बच्चियों को फीस में खास छूट दी जाती है। वाजिब रेट पर बस सर्विस मुहैया करवाई जाती है। परीक्षाओं में अव्वल आने वाली बच्चियों को नकद इनाम और सम्मान पत्र प्रदान किए जाते हैं। प्रिंसिपल साहिबा की ओर से इलाके के लोगों और बच्चियों के माता-पिता से पुरजोर अपील करते हुए चब्बेवाल कॉलेज में बढ़-चढ़कर दाखिला करवाने की विनती की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ई-रिक्शा से पहुंचे नगर निगम कार्यालय, हरित परिवहन को दिया बढ़ावा

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 24 जून: पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी आज नगर निगम कार्यालय ई-रिक्शा से पहुंचे। इस पहल के माध्यम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा : सुरजीत सिंह भरमौरी को चम्बा, ऊना से देशराज गौतम को व इंद्रजीत सिंह को शिमला शहरी की कमान

एएम नाथ। शिमला/नई दिल्ली : आ ल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटियों (DCC) के नए अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा की प्रो. नज़म रियाड से विशेष बातचीत — भविष्य की शिक्षा को लेकर ‘Future Ready School’ की घोषणा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ;होशियारपुर स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय विद्या मंदिर स्कूल की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने जाने-माने शिक्षाविद् प्रो. नज़म रियार से विशेष बातचीत की। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!