वास्तु सुधार लो बीता कल गवाही दे या न दे आने वाला कल सलामी अवश्य देगा : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री

by

,होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिस प्रकार पारस पत्थर के संपर्क में लोहा आते ही वह सोना बन जाता है ठीक उसी प्रकार अगर हमारे भवन की वास्तु सही है तो वहां पर रहने वाला हर व्यक्ति सकारात्मक उर्जा से ओत प्रोत रहेगा। सही वास्तु वाले घर में रहने वाला व्यक्ति शारीरिक रूप से, मानसिक रूप से, समाजिक व आर्थिक रूप से पूर्ण सक्षम रहता है। वास्तु के सामान्य सिद्धांतो को मान कर बनाया गया भवन आपको स्वर्ण की भांति तेजस्वी और मूल्यवान बनाएगा।
भवन निर्माण करते समय भूखण्ड के आकार से लेकर रंग तक सभी ईकाई सुनियोजित ढंग से व दिशा के अनुसार होनी चाहिए। साथ ही वास्तु पुरुष मण्डल में विराजित पैंतालीस देवताओं के गुण धर्म , पंच तत्वों का सही समायोजन किया जाना चाहिए। भूमि की ढलान को उतर दिशा पूर्व दिशा और उतर पूर्व अर्थात् ईशान कोण की तरफ रखे। भूमिगत जल स्त्रोत भी ईशान कोण में होना चाहिए।पूर्व दिशा ज्यादा खाली हल्की व रोशनी युक्त रखे।दक्षिण दिशा को भारी और ऊंचा रखना चाहिए।आग्नेय कोण में अग्नि से संबंधित कार्य व रसोई घर होना चाहिए।पश्चिम दिशा को पूर्व की तुलना में कम खुला रखे। नेरीतय कोण सबसे ऊंचा और भारी हो।मुख्य द्वार वास्तु के अनुरूप होने चाहिएं साथ ही इस बात का ध्यान रखें की किसी भी कोने में घर का मुख्य द्वार नहीं हो। ब्रह्म स्थान में किसी भी प्रकार का कोई वेध न हो।अगर इस बातों को ध्यान में रख कर भवन का निर्माण किया जाता है तो व्यक्ति के आने वाला कल में हर पल जोश, जुनून, उमंग,उल्लास भरपूर रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने करूणामूलक आधार पर रोजगार के लिए व्यापक नीति तैयार करने के दिए निर्देश

लंबित मामलों को एक ही बार में निपटाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करुणामूलक आधार पर रोजगार...
article-image
पंजाब

कोरोना के कारण आर्दश वैल्फेयर सोसायिटी दुारा धीआं की लोहडी का प्रोग्राम रद्द: सोनी

गढ़शंकर। आर्दश सौशल वैल्फेयर सोसायिटी दुारा गांव बढ़ेसरों में नौ जनवरी को धीआं दी लोहड़ी मनाए जाने के लिए आयोजित समागम को कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण रद्द कर दिया गया। यह जानकारी...
article-image
पंजाब

34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या : युवकों ने पंकज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, खून से लथपथ पंकज घटनास्थल पर दर्द से छटपटाता रहा , कुछ देर बाद मौके पर ही मौत

जालंधर : पंजाब के जालंधर कैंट से सटे जमशेर खास के पट्टी सेखों निवासी 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बलविंदर के बेटे पंकज डौल के रूप में...
पंजाब

पंजाब के लोगों को 2022-23 में मिलती रहेगी सस्ती बिजली, दरों में कोई वृद्धि नहीं

पटियाला : पंजाब के सभी श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 31 मार्च 2022 को मौजूदा बिजली दरों तथा सबसिडियों को चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1 अप्रैल 2022 से जारी रखा जा रहा...
Translate »
error: Content is protected !!