12 मंत्री, 2 सीएम …RSS मोदी की सीक्रेट मीटिंग : अमित शाह को लेकर चौंकाने वाली खबर!!

by

नई दिल्ली : संसद का मानसून सत्र कई मामलों में ऐतिहासिक है। चर्चा संसद में हो रही है, लेकिन सत्ता के गलियारों में असली हलचल मची है। ये हलचल आने वाले बड़े सत्ता संतुलन के संकेत दे रही है। सरकार और भारतीय जनता पार्टी दोनों स्तर पर एक व्यापक फेरबदल की तैयारियां लगभग तय मानी जा रही है।

इस बार का बदलाव सिर्फ नामों का नहीं होगा। बल्कि रणनीति, ताकत और नेतृत्व की परिभाषा तक को नया आकार देने वाला हो सकता है। 2024 के आम चुनावों में हालात बदले और बीजेपी 272 के जादुई आंकड़े से पीछे रह गई। 240 सीटे लाकर बीजेपी ने गठबंधन के सहारे सरकार बना ली। भाजपा ने इस साल 8 राज्यों- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव लड़ा। इसमें 5 राज्यों- आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा या गठबंधन की सरकार बनी।

बीजेपी में होगा बड़ा बदलाव

खबरों की माने तो बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है। युवा नेतृत्व को आगे लाया जाएगा। किसी को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। अध्यक्ष का नाम फाइनल होना है। उपराष्ट्रपति का नाम फाइनल होना है। उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। कहा जा रहा है कि बीजेपी का केवल अध्यक्ष ही नया नई बल्कि पूरी टीम ही नई होगी। इसके अलावा दर्जनभर मंत्रियों की भी छुट्टी होनी है। इनके प्रदर्शन को लेकर रिपोर्ट तैयार होकर प्रधानमंत्री के पास पहुंच चुका है। इसके साथ ही दिल्ली में सुगबुगाहट तेज है कि 2 मुख्यमंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।

राजस्थान में वसुंधरा फैक्टर भी से आएगा नजर

अभी हाल ही में आपने देखा कि वसुंधरा राजे सिंधिया ने मुलाकात की। ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीब 20 मिनट तक मुलाकात की। वैसे तो मुलाकात अनौपचारिक थी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विशेष बात यह है कि वसुंधरा राजे ने इसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। पिछले कुछ समय से राजस्थान भाजपा में अंदरूनी गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कहा जा रहा है कि भजन लाल शर्मा की कुर्सी जा सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा हाईकमान अब राजस्थान में एक बार फिर वसुंधरा राजे को बड़ी भूमिका देने पर विचार कर सकता है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल का मामला थोड़ा अलग है। उन्होंने खुद कहा है कि वो इस जिम्मेदारी को दोबारा नहीं निभाना चाहते। अब ये अलग बात है कि ये इच्छा उनकी खुद की है या हाईकमान की अनकही सलाह, ये अभी क्लियर नहीं।

बीजेपी अध्यक्ष पद में रखा जाएगा ये ख्याल :  बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर अभी तक ऐलान नहीं हुआ और कहा जा रहा है कि संघ और मोदी एक पेज पर नहीं हैं। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष के चयन में पॉ़लिटकल कैलकुलेशन का ध्यान रखा जाता है। संघ का मानना है कि हमें पॉलिटिकल मैसेजिंग के तरीके से अध्यक्ष चुनने की आवश्यकता नहीं है। हमें ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो कार्यकुशल है और संगठन को लीड कर सकता हो। इसके अलावा उपराष्ट्रपति का चयन भी होना है। इसमें दो गवर्नर प्रमुख दावेदार हैं, जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के गवर्नर को भी रेस में बताया जा रहा है। ऐसे में कास्ट कंबीनेशन कुछ ऐसा होगा कि अगर उपराष्ट्रपति सामान्य वर्ग से होता है तो अध्यक्ष ओबीसी या एससीएसटी वर्ग से हो सकता है। इसका उल्टा भी हो सकता है।

धनखड़ प्रकरण के बाद संघ हुआ सर्तक : कुछ समय पहले खबरें आई थी कि प्रधानमंत्री मोदी और सरसंघचालक मोहन भागवत के बीच रिश्तों में दूरी आ गई है। लेकिन वो फेज अब गुजर चुका है। अब संघ और भाजपा दोनों ने समझ लिया है कि जब देश और पार्टी बदलाव के मूड में है तो साथ मिलकर काम करना ज्यादा जरूरी है। इसी सोच के तहत ये तय किया जा रहा है कि भाजपा का नया अध्यक्ष न सिर्फ मोदी का करीबी होगा। बल्कि संघ की सोच को भी समझने और निभाने वाला होगा। दरअसल, संघ अब और ज्यादा सर्तक हो गया है। उन्हें ये बात जगदीप धनखड़ जैसे प्रयोगों से समझ में आ गई है कि अगर ऐसे किसी व्यक्ति को अहम पद दे दिया जाए जिसकी पृष्ठभूमि संघ से नहीं रही है। तो वो कई बार मुश्किलें खड़ी कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी अब 2029 के आम चुनाव की रणनीतिक तैयारी में जुट चुके हैं। लेकिन उनका मकसद केवल चुनाव जीतना नहीं है वो भारत को एक वैश्विक नेता के रूप में खड़ा करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें ऐसा संगठन और सरकार चाहिए जिसमें किसी भी स्तर पर सुस्ती या ढीलापन न हो। इसलिए आने वाले समय में न सिर्फ सरकार में बैठे मंत्रियों के काम की समीक्षा की जाएगी। ये भी देखा जाएगा कि वो चुनावी लिहाज से कितने उपयोगी हैं और संगठन के लिए कितना योगदान दे सकते हैं। इन सबसे खास बात कि सबसे महत्वपूर्ण सीसीएस में भी बदलाव संभव है।

सीसीएस में भी होगा बदलाव?

12-13 मंत्रियों की भी छुट्टी की खबर है। कहा जा रहा है कि वैसे चेहरों को मौका मिल सकता है जो पहले कभी मंत्री नहीं रहे। तमिलनाडु के अन्नामलाई और हिमाचल के अनुराग ठाकुर को बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा तेजस्वी सूर्या को भी जगह मिल सकती है। वहीं 2014 से लगातार मंत्री बनते चले आ रहे चेहरों में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा सीसीएस में भी बड़े बदलाव की खबर है। गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका इस समिति में बनी रहेगी। लेकिन वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय या विदेश मंत्रालय जैसे बड़े विभागों में फेरबदल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। साथ ही भाजपा के संगठन में नए नाम और युवा चेहरे और ऐसे नेता जो 2029 तक पार्टी को मजबूती से आगे ले जा सके। उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। कहा तो ये भी जा रहा है कि अमित शाह वित्त मंत्रालय भी संभाल सकते हैं। हालांकि ये अटकलें भी हो सकती हैं। लेकिन जब किसी नेता का नाम एक साथ दो महत्वपूर्ण मंत्रालयों से जोड़ा जाता है तो सामान्यत: इसे केवल राजनीतिक अटकल माना जाता है। लेकिन यही बात अमित शाह के मामले में थोड़ा उलट है। लोगों को विश्वास हो जाता है कि अमित शाह को जो भी काम दिया जाएगा वो कर लेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेना में भर्ती 24 वर्षीय युवक की कल कश्मीर के जिला पूंछ में पानी मे वहने से मौत

गढ़शंकर । गांव खुरालगढ़ के सेना में भर्ती 24 वर्षीय युवक की कल कश्मीर के जिला पूंछ में पानी मे वहने से मौत हो गई। कल सुबह 10.30 वजे उसका शव गांव पहुँचेगा। तेलु...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दशमहाविद्या मंत्र पाठ एवं यज्ञों का 11 दिवसीय अनुष्ठान आज  से शुरू हुआ : स्वामी उदय गिरी

यह दशमहाविद्या अनुष्ठान विश्वकल्याण व शांति हेतू करवाया जा रहा : स्वामी उदय गिरी होशियारपुर : दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में ब्रह्मलीन...
article-image
पंजाब

डेढ़ किलो अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद : 3 नशा तस्करों को कमिश्नरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.5 किलोग्राम अफीम और...
article-image
पंजाब

पंजाब के कॉलेजों में शिक्षण समय 7 घंटे करने की मांग — अनिल कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, डीएवी कॉलेज होशियारपुर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डीएवी कॉलेज, होशियारपुर के इतिहास विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर अनिल कुमार ने पंजाब के कॉलेजों में शिक्षण समय बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से संबद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!