डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के छात्रों का बी.एड.सत्र IV (2023- 25)का परिणाम रहा श्रेष्ठ

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव
श्री.आर.एम.भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर के छात्रों ने बी.एड. सत्र-IV (2023-25) के फाइनल परिणामों में शानदार स्थान प्राप्त किये Iबिपाशा ने 87% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया I प्रीती शर्मा ने 86%
अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया I रमनजीत कौर और रितिका ने85.5% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया I कॉलेज के अधिकतर 124 छात्रों
ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये तथा कॉलेज का समस्त परिणाम 100 % रहा I
छात्रों की इस शानदार प्राप्ति के लिए कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार
ने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला, कॉलेज के अध्यापकों तथा विद्यार्थियों को इस बेहतरीन प्राप्ति के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सचिव श्री.आर.एम.भल्ला ने भी छात्रों को भावी जीवन में एक अच्छा अध्यापक बनने के लिए प्रेरित किया Iकॉलेज प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला ने इस अवसर पर कहा कि छात्रों की मेहनत तथा अनुभवी अध्यापकों के प्रयासों के कारण ही हमारा कॉलेज अकादमिक के साथ-साथ गैर-अकादमिक क्षेत्र में भी निरंतर 100 प्रतिशत परिणाम लाने में सफल रहा है साथ
ही उन्होंने छात्रों तथा अध्यापकों को बधाई भी दी I

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Colonel Koundal and His Mother

Serving special children is a noble cause – Colonel Koundal Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 12 : Colonel J.S. Koundal and his mother, Mrs. Prakash Kaur, visited JSS Asha Kiran Special School in Jahankhela and spent quality...
article-image
पंजाब

संत बाबा निदान सिंह जी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय फिटनेस एंड स्पोट्स इवेट करवाया

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से संत बाबा निदान सिंह जी पब्लिक स्कूल करतारपुर में दो दिवसीय फिटनेस एंड स्पोट्स इंवेट का आयोजन किया गया। इस फिटनेस एंड स्पोटस इंवेट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में डिप्टी सीएम अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि की शिरकत*

*उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत *जल दोहन और पुनर्भरण में संतुलन बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी –...
Translate »
error: Content is protected !!