ब्रिटिश सेना में इतिहास रचा, मेजर मुनीश और कैप्टन हरप्रीत चौहान बने पहले भारतीय दंपति जिन्हे मिला कमीशन

by

लंदन / नई दिल्ली/ दलजीत अजनोहा : ब्रिटेन में बसे भारतीय समुदाय के लिए यह गर्व और प्रेरणा का क्षण है। मेजर मुनीश चौहान और कैप्टन हरप्रीत चौहान ने ब्रिटिश आर्मी में कमीशन प्राप्त करके इतिहास रच दिया है। बह कमीशन प्राप्त वाले पहले भारतीय दंपति है।दोनों अधिकारी मूल रूप से भारत से हैं और करीब 20 साल पहले बतौर सिपाही ब्रिटिश सेना में शामिल हुए थे। आज उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें उस मुकाम पर पहुंचाया है जहाँ वे हजारों भारतीयों के लिए रोल मॉडल बन चुके हैं।सिपाही से सर्जन तकः मेजर मुनीश चौहान

मुनीश ने सेना में 18 साल पहले एक जूनियर सैनिक के रूप में शुरुआत की। लगातार पढ़ाई और सेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें मेडिकल फील्ड की ओर ले जाया। आज वे ब्रिटिश आर्मी में कार्यरत एकमात्र भारत में जन्मे सर्जन हैं।
उन्होंने कहाः
“लीडर बनना सिर्फ रैंक या पद की बात नहीं है, बल्कि दूसरों को साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच है। मेरीयात्रा एक सैनिक से सर्जन बनने तक यही दिखाती है कि अगर मन में विश्वास हो. तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं।””मैं चाहता हूँ कि मेरी कहानी हर उस युवा तक पहुँचे जो बड़े सपने देखता है। सीमाएं केवल नक्शों पर होती हैं, मेहनत से हर सपने को हकीकत में बदला जा सकता है।”
ICU नर्स से कप्तानः कैप्टन हरप्रीत चौहान
हरप्रीत ने 17 साल पहले सैनिक के रूप में ब्रिटिश सेना में जॉइन किया। उन्होंने मेडिकल फील्ड में अपना करियर चुना और एक ICU स्पेशलिस्ट नर्स के तौर पर सेवाएं दीं। अपनी काबिलियत के बल पर उन्होंने हाल ही में कैप्टन रैंक प्राप्त की।
उनका कहना हैः
“एक महिला और प्रवासी के रूप में रास्ता आसान नहीं था, लेकिन हर चुनौती ने मुझे और मजबूत बनाया। आज जब मैं एक ऑफिसर बनी हूँ, ये सिर्फ मेरी नहीं, उन सभी लड़कियों की जीत है जो खुद पर विश्वास रखती हैं।””लीडरशिप का मतलब है जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और साहस। हम सिर्फ ब्रिटिश आर्मी का हिस्सा नहीं हैं. बल्कि भारत की संस्कृति और आत्मा को भी साथ लेकर चलते हैं।”अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणा यह कहानी सिर्फ एक दंपति की सफलता नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी के लिए दिशा है। यह दिखाती है कि प्रतिबद्धता और मेहनत से कुछ भी संभव है. चाहे आप कहीं से भी आते हों।”अपने मूल्यों को मत भूलो, बड़े सपने देखो, और यह याद रखो के काबिलियत की कोई सीमा नहीं होती।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सीमा सुरक्षा बल की महिला आरक्षकों की हुई पासिंग आउट परेड, 451 महिलाओं ने प्राप्त किया 44 सप्ताह का कठिन बुनियादी प्रशिक्षण

राज्यपाल पंजाब बनवारी लाल पुरोहित ने बधाई देते हुए देश के लिए समर्पित होने की अपील की होशियारपुर : माननीय राज्यपाल पंजाब श्री बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि देश की बेटियां आज हर...
article-image
पंजाब

Collection of property tax, water

Hoshiarpur/Jan. 10/Daljeet Ajnoha :  Commissioner Municipal Corporation Dr. Amandeep Kaur while giving information said that collection of property tax, water supply and sewerage bills, trade license and rent/tariff has started at the Municipal Corporation...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसी भी सूरत में ‘नशे की भूमि’ नहीं बनने देंगे प्रदेश को पर्यटन की आड़ में : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा सिंथेटिक ड्रग्स और चिट्टे से युवाओं को बचाने की अपील

शिमला : पर्यटन की आड़ में प्रदेश को किसी भी सूरत में ‘नशे की भूमि’ नहीं बनने देंगे यह शब्द राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहते हुए कहा कि अपनी प्राथमिकता में शुमार करते...
article-image
पंजाब

शिरोमणी कमेटी प्रधान धामी ने की पीयू की चैंपियन बनी खालसा कालेज की फुटबाल टीम की हौसला अफजाई

कालेज में नई बनी कंप्यूटर लैब व सैमीनार हाल का किया उद्घाटन गढ़शंकर। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के इंटर कालेज फुटबाल मुकाबलों में शानदार जीत हासिल करके चैंपियन बनी बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!