आंखों के लैंस ऑपरेशन थिएटर से चोरी : 2 युवकों पर मामला दर्ज

by

बठिंडा : भाई मनि सिंह सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में पड़े सामान को चोरी करने के आरोप में थाना कोतवाली पुलिस ने धर्मप्रीत सिंह एवं वकील सिंह नामक दोनों युवकों पर चोरी का केस दर्ज किया है।

जोकि सिविल अस्पताल को घुटने सप्लाई करने वाली दो प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे है। वहीं जब चोरी का सामान उक्त युवकों की मौजूदगी में उनके बैग से बरामद किया गया था, तो उस समय ओटी स्टाफ ने दोनों आरोपित युवकों को पुलिस के हवाले नहीं किया, बल्कि उनसे बरामद चोरी का सामान लेकर छोड़ दिया गया। जिसके चलते अब दोनों युवक फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी अनुसार बीती शुक्रवार को सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में एक ऑपरेशन किया जाना था। जिस कारण ऑपरेशन से संबंधित पूरा साजो सामान ओटी में रख दिया गया था। वहीं किसी कारण शुक्रवार को उक्त ऑपरेशन नहीं हो पाया, तो जब दोपहर के समय ओटी स्टाफ ओटी को बंद करने लगा, तो उनकी नजर पडी कि टेबल का पास रखा ऑपरेशन का पूरा समान गायब था।

जिसके बाद ओटी में हंगामा हो गया और ओटी में मौजूद स्टाफ नर्स ने वहां मौजूद रहने वाले स्टाफ समेत दो अन्य युवकों के बैग एवं सामान की तलाशी की, तो आरोपित युवक धर्मप्रीत सिंह और वकील सिंह के बैग से चोरी का उक्त समान बरामद हो गया।

जिसके बाद स्टाफ नर्स ने पूरे मामले की जानकारी अस्पताल की एसएमओ डाक्टर सोनिया गुप्ता को फोन पर दी। जिसके बाद स्टाफ ने चोरी का समान बरामद करके अपने पास रख लिया और दोनों युवकों को पुलिस के हवाले करने की बजाय बिना किसी कार्रवाई के जाने दिया।

जब उक्त मामला सिविल अस्पताल एवं जिला प्रशासन के ध्यान में आया, तो शुक्रवार शाम को सिविल अस्पताल की एसएमओ द्वारा एक लिखित शिकायत पुलिस चौकी सिविल अस्पताल बठिंडा को भेजी गई। लेकिन उस शिकायत में किसी भी आरोपित के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया था।

सिविल अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई धर्म सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा स्टाफ नर्स बलविंदर कौर की शिकायत पर आरोपित युवक धर्मप्रीत सिंह उर्फ धमी गांव बलाहड़ बिंझू और वकील सिंह निवासी गांव बाठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टूटी सड़कें न बनने पर लोगों ने लगाया पक्का धरना 9वे दिन भी जारी

माहिलपुर – माहिलपुर, जेजों व कोटफातुही इलाके के दर्जनों गांवों के लोगों ने जेजों से माहिलपुर, माहिलपुर से कोटफातुही, कोटफातुही से मेहटियाना व गढ़शंकर से झुंगिया बीत की टूटी सड़कों की सरकार द्वारा समय...
article-image
पंजाब

ट्रैक्टर मार्च : गढ़शंकर में संयुक्त किसान मोर्चा तथा शेरे पंजाब किसान यूनियन द्वारा अलग-अलग तौर पर निकाला ट्रैक्टर मार्च

गढ़शंकर, 27 जनवरी: गणतंत्र दिवस मौके गढ़शंकर क्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा तथा शेरे पंजाब किसान यूनियन द्वारा अलग-अलग रूप से ट्रैक्टर मार्च निकालकर किसानों के आंदोलन का समर्थन करते सरकारों स किसानों की...
article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जुटी आप सरकार : विधायक रौड़ी

सरकारी अदारो में जनता को मिलेगा सम्मान गढ़शंकर : हलका विधायक जय किशन सिंह रौड़ी ने दूसरा बार विधायक चुने जाने पर विभिन्न गांवों के दौरे कर ग्रामीण निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए...
article-image
पंजाब

40.85 लाख रुपए की सरकारी ग्रांट के दुरुपयोग करने वाले निजी फर्म के मालिक को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब की मौजूदा सरकार प्रदेश को जिन बुराइयों से मुक्त करने के लिए प्रयासरत्त है उनमें नशा और भ्रष्टाचार प्रमुख हैं। एक तरफ जहां नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है...
Translate »
error: Content is protected !!