दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा विचार-विमर्श एवं सावन कवि दरबार आयोजित 

by

गढ़शंकर, 9 अगस्त: दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर ने साहित्य सभा की मासिक बैठक में विचार-विमर्श एवं सावन कवि दरबार का आयोजन किया, जिसमें सभा के सदस्यों के अलावा गढ़शंकर तहसील में सक्रिय विभिन्न जनवादी एवं कर्मचारी संगठनों के सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। विचार-विमर्श के आरंभ में सभा के अध्यक्ष प्रिंसिपल डॉ. बिक्कर सिंह, कर्मचारी नेता मुकेश कुमार, प्रिंसिपल विजय भट्टी, बलवीर सिंह खानपुरी और संतोखवीर जी ने देश के हालात, शिक्षा में हो रहे बदलाव और पंजाब के गौरवशाली जुझारू इतिहास पर अपने विचार प्रस्तुत किए और केंद्र सरकार पर इतिहास को तोड़-मरोड़ कर अवैज्ञानिक बनाने का आरोप लगाया। हंसराज गढ़शंकर, गुरमेल सिंह, जरनैल सिंह डघाम, गुरमीत राम समुंदड़ा, सतपाल कलेर चक फुलू, अमरजीत सिंह बंगड़ आदि ने चर्चा में भाग लिया। चर्चा के बाद, सावन कवि दरबार में संतोखवीर जी और विजय कुमार भट्टी ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के अंत में, बलबीर सिंह खानपुरी ने सभी नेताओं, सदस्यों और श्रोताओं का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग करने की अपील की

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मनीला में कबड्डी कोच गुरप्रीत की गोली मारकर हत्या : लूट के इरादे से की गई, वह फाइनेंस के कारोबार से भी थे जुड़े

मोगा : फिलीपींस की राजधानी मनीला में मोगा के एक कबड्डी कोच गुरप्रीत सिंह गिंदरू (43) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव पाखरवाड़ के ग्रामीणों ने बताया कि गुरप्रीत करीब चार साल...
article-image
पंजाब

बारापुर के छिंज मेले में शक्ति यादव कोटला ने जीती 71 हजार की पटके की कुश्ती

विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 250 पहलवान, मेले में करवाई गईं 130 कुश्तियां गढ़शंकर। गांव बारापुर में हर वर्ष की तरह इस बार भी छिंज मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न राज्यों से...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विद्यार्थियों को मेरिट अवार्ड और वजीफा योजनाओं के चेक सौंपे

गढ़शंकर : स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में पूर्व विधायक व एसजीपीसी सदस्य ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने कॉलेज के विद्यार्थियों को कर्नल ओ.पी. लांबा व कृष्णा लांबा मेरिट अवार्ड और आई.आई.आई....
article-image
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब में पीने वाले पानी का ट्यूबवेल , रिटेनिग वॉल बनाने व 100 सोलर लाईटें लगवाने की मंजूरी : पंकज

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा मनोनीत श्री गुरु रविदास मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्य, पंकज कृपाल एडवोकेट ने जानकारी देते हुए कहा कि कैबनिट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी से मिलकर कर श्री खुरालगढ़ साहिब में पीने...
Translate »
error: Content is protected !!