पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम फ्लॉप, रोज़ चिट्टे से मर रहे नौजवान: करीमपुरी

by

23 अगस्त को चब्बेवाल में जुल्म विरोधी रैली का ऐलान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज पार्टी हल्का चब्बेवाल की विशेष बैठक कम्युनिटी हॉल में हल्का इंचार्ज एडवोकेट पलविंदर माना और हल्का प्रधान यश भट्टी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बसपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि बसपा पंजाब के इंचार्ज गुरनाम चौधरी और प्रदेश महासचिव ठेकेदार भगवान दास सिद्धू विशेष अतिथि रहे।

इस अवसर पर डॉ. करीमपुरी ने पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यह मुहिम सफल हो रही है, तो फिर पंजाब में रोज़ माताओं के बेटे चिट्टे से क्यों मर रहे हैं? उन्होंने कहा कि सरकार की मुहिम पूरी तरह विफल हो चुकी है क्योंकि नशे से मरने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बेरोज़गारी, महंगाई और आर्थिक तंगी के कारण नशे के शिकार बने लगभग 30 हज़ार युवाओं को जेल में डाल दिया और सैकड़ों नशेड़ियों के घर तोड़ दिए, लेकिन एक भी बड़े नशा तस्कर का घर नहीं तोड़ा।

करीमपुरी ने फगवाड़ा हल्के के गांव रुड़का कलां के प्राथमिक स्कूल में छोटे बच्चों के मुंह में जबरदस्ती नशा डालने का वीडियो सामने आने का जिक्र करते हुए कहा कि पाँच दिन बीतने के बावजूद आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल इस गंभीर मामले पर चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि पहले नशा नौजवानों को निगल रहा था, अब यह ज़हर प्राथमिक स्कूलों में भी जबरदस्ती बच्चों के मुंह में डाला जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार भी कांग्रेस, अकाली और भाजपा सरकारों की तरह ड्रग माफिया के नेटवर्क को तोड़ने में नाकाम रही है, जिसके कारण दो लाख युवा चिट्टे की भेंट चढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की शिक्षा क्रांति मुहिम भी बुरी तरह असफल हुई है, क्योंकि बिना अध्यापकों के शिक्षा क्रांति संभव नहीं है, जबकि पंजाब में 50% अध्यापकों की पोस्ट खाली पड़ी हैं। उन्होंने तंज कसा कि आप, कांग्रेस, अकाली और भाजपा मुफ्त बिजली व अनाज तो दे सकते हैं, लेकिन मुफ्त शिक्षा नहीं। बसपा सरकार बनने पर मुफ्त शिक्षा अनिवार्य की जाएगी।

करीमपुरी ने कहा कि हल्का चब्बेवाल के हार्टा, माना, बाड़ियां, ठुआणा और महिंदोवाल गांवों में लोगों पर सरकारी ज़ुल्म हुए हैं। इसके विरोध में पंजाब संभालो मुहिम के तहत 23 अगस्त को चब्बेवाल में जुल्म विरोधी रैली आयोजित की जाएगी।

इस मौके पर बसपा के कई नेता और कार्यकर्ता, जिनमें प्रदेश सचिव मनिंदर शेरपुरी, सुखदेव बिट्टा, बामसेफ जिला संयोजक जोगिंदर पाल फग्लाना, एडवोकेट धर्मिंदर दादरा, जिला अध्यक्ष दलजीत राय, मदन सिंह बैस, मास्टर हरी किशन, राजेश किट्टी, निशान चौधरी, सुरजीत महिम्मी, इंजीनियर सतपाल भारद्वाज, इंदरजीत बधाण, हरबंस सिंह, सूबेदार हरभजन सिंह माना, जगमोहन सज्जणा, हरजीत लाडी, लाल चंद बिल्ला, रमेश पटवारी, प्रेम सिंह खालसा, अवतार सिंह बाजाखाना, लहिंबर राम झम्मट, धनी राम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर/हेल्पर 9 जुलाई को देशभर सामूहिक हड़ताल कर करेंगी रोष प्रदर्शन : देश में कुपोषण लगातार बढ़ रहा, औसत लंबाई की दर कमी आ रही और महिलाएं और किशोर बड़ी संख्या में एनीमिया से पीड़ित हो रहे – लखविंदर कौर

नवांशहर। आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण व्यायाम ट्रैक एप्लीकेशन को सुचारू रूप से लागू करवाने, आंगनवाड़ी केंद्रों में लैपटॉप/टैबलेट और वाईफाई कनेक्शन उपलब्ध करवाने तथा फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) और ईकेवाईसी जैसी अनावश्यक शर्तों पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘मिसेज इंडिया लैगेसी 2024’ का खिताब जीतने पर प्रिया कायथ को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दीं हार्दिक शुभकामनाएँ

एएम नाथ। शिमला : शिमला निवासी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रिया कायथ द्वारा ‘मिसेज इंडिया लैगेसी 2024’ का खिताब जीतने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आंबेडकर-भगत सिंह की तस्वीर सीएम रेखा गुप्ता के दफ्तर से हटाने पर भड़की आप

नई दिल्ली :  दिल्ली में विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दफ्तर से संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर हटा...
article-image
पंजाब

SP को 2 घंटे कोर्ट रूम के बाहर किया खड़ा – जयपुर कोर्ट में जज ने : इस वजह से मिली ‘सजा’

जयपुर महानगर प्रथम की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट क्रम-6, कल्पना पारीक की अदालत में 27 मार्च का दिन इतिहास में दर्ज हो गया. कोर्ट रूम में ऐसा नजारा देखने को मिला, जो आमतौर...
Translate »
error: Content is protected !!