बीनेवाल की दंपति से 100 ग्राम हैरोईन, पचास नशीले टीके व 3 लाख 27 हजार की ड्रग मनी बरामद कर पुलिस ने दोनों को किया ग्रिफतार

by

दंपति को ड्रग सप्लाई लेकर देने वाला सुनील भी ग्रिफ्तार
गढ़शंकर। जिला पुलिस ऊना की गुप्त सूचना अधार पर हिमाचल प्रदेश व पंजाब पुलिस ने एसएचओ गढ़शंकर के नेतृत्व में छापेमारी कर दंपति से सौ ग्राम हैरोईन, पचास नशीले टीके, तीन लाख 27 हजार की ड्रग मनी व एकटिवा बरामद कर दोनों को मौके से ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया गया। दंपत्ति को ड्रग लाकर देने वाले युवक सुनील को भी पुलिस ने ग्रिफ्तार कर लिया।
आरोपी दंपती के खिलाफ हिमाचल व पंजाब में एनडीपीएस एकट के करीव अव तक तेरह मामले दर्ज हो चुके बताए जा रहे है।
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की गुप्त सूचना के अधार पर पंजाब पुलिस ने एसएचओ गढ़शंकर राजीव कुमार खख के नेतृत्व में बीनेवाल में विकास कुमार विक्की के घर छापेमारी की तो विकास कुमार विक्की अपनी पत्नी शिवानी के साथ एकटिवा नंबर पीबी 24 सी-5083 पर घर से निकलने लगे थे तो दोनों प्रदेशों की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और फिर डीएसपी गढ़शंकर नरिंद्र सिंह औजला को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने डीएसपी की मौजूदगी में तलाशी ली तो विकास कुमार उर्फ विक्की के पास से 25 विना लेवल के नशीले टीके, 100 ग्राम हैरोईन तथा उसकी पत्नी शिवानी के पास से 25 विना लेवल वाले नशीले टीके, बरामद कर लिए। एकटिवा की तलाशी लेने पर उसकी डिगी में से तीन लाख 27 हजार की ड्रग मनी बरामद कर दोनों को ग्रिफतार कर एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया। एसएचओ राजीव कुमार खख ने बताया कि विकास कुमार उर्फ विक्की व उसकी पत्नी ने पूछताछ में बताया कि सुनील कुमार पुत्र भजन दास निवासी टिब्बियां उनके लिए हैरोईन व नशीले टीके गांव चक्क रौतां के हुसने व राजे के पास से लाकर देता था। जिसके बाद सुनील कुमार को भी ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया।
दंपती के खिलाफ दर्ज मामले: पुलिस थाना गढ़शंकर में छे, पुलिस थाना हरोली, हिमाचल प्रदेश में चार, पुलिस थाना बलाचौर में एक और पुलिस थाना सदर बलाचौर में एक मामला दर्ज है।
फ़ोटो 132 आरोपियों के साथ एसएचओ राजीव कुमार व अन्य पुलिस कर्मी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 21 ਕਿਲੋ ਗਾਂਜੇ ਅਤੇ 30 ਪੇਟੀਆਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਕਾਬੂ

ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, 21 ਸਤੰਬਰ :ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਵਿੱਢੀ ਗਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡਾ ਬਲ ਮਿਲਿਆ, ਜਦੋਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਠਗੜ ਅਤੇ ਬੰਗਾ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿਚ ਗਾਂਜਾ ਅਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਫੜਨ...
article-image
पंजाब

38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग- नामधारी फुटबॉल अकादमी भैणी साहिब ने ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी को 4-3 से हराया

गढ़शंकर, 26 अगस्त: 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की गई। ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई : डीसी ने खुद दी देर रात दबिश, खननकारियों पर दो एफआईआर

एएम नाथ। ऊना, 3 अगस्त. ऊना जिला में अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उपायुक्त जतिन लाल ने इस मुहिम को और तेज...
Translate »
error: Content is protected !!