रंगदारी न मिलने पर पूर्व सरपंच के घर पर चलाई गोलियां, भतीजा घायल; 3 गिरफ्तार

by

अमृतसर। पुलिस थाना सदर क्षेत्र के राम नगर कॉलोनी में रंगदारी न मिलने पर बदमाशों ने शिरोमणि अकाली दल (शिबद) के पूर्व सरपंच कमल बंगाली के घर पर गोलियां चला दीं।

गोली लगने से पूर्व सरपंच भतीजा घायल हो गया, जिसे गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

गोलियां चलाने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल की पहचान बाबू राम पुत्र बेस्टो निवासी राम नगर कॉलोनी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही एसीपी ऋषभ भोला और थाना प्रभारी हरसंदीप सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियों के पांच खोल भी पुलिस को सौंपे।

आरोपितों की पहचान पीता, जस, योद्धा, अमन, काली, दलीप, पवन, निशान, वीरू व अन्य के रूप में हुई है। इनमें से निशान, दलीप और पवन को शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में कमल बंगाली ने बताया कि वह शिरोमणि अकाली दल से संबंधित हैं और सरपंच भी रह चुके हैं।

एक दिन पहले उनकी अनुपस्थिति में आरोपित पीता अपने साथियों के साथ उनके घर आया और बेटे विक्रम से 20 हजार रुपये रंगदारी मांगी, लेकिन उसने रुपये देने से मना कर दिया गया। फिर आठ अगस्त को रात 11 बजे के करीब पीता अपने साथियों जस, योद्धा, अमन, काली, दलीय, पवन, निशान, वीरू व अन्य के साथ तेजधार हथियारों से लैस होकर मोटरसाइकिलों पर आए और घर पर कांच की बोतलों से हमला करते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दी।

पूर्व सरपंच ने बताया कि इस दौरान एक गोली मेरे भतीजे बाबू राम की बाई जांघ में लगी और दूसरी छाती को छूकर निकल गई। हमलावरों ने दर्जन के करीब राउंड फायर किए। पूर्व सरपंच कमल बंगाली ने पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि अगर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह सोमवार को थाना सदर का घेराव करने को मजबूर होंगे।

रंगदारी मांगने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है : थाना प्रभारी : थाना प्रभारी हरसंदीप सिंह ने बताया कि रंगदारी मांगने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पूर्व सरपंच के बयानों पर मामला दर्ज दलीप, पवन और निशान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को उल्टी पड़ रही अपनी ही रणनीति : सांसदों की पत्नियों को टिकट देकर कांग्रेस उलझी

पंजाब विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की चुनावी रणनीति फिलहाल उल्टी पड़ती नजर आ रही है। पार्टी ने इस बार कुछ खास उम्मीदों के साथ सांसदों की पत्नियों को टिकट दिया, लेकिन अब यह फैसला...
article-image
पंजाब

पंजाब में बेअदबी विधेयक पर गठित सिलेक्ट कमेटी के सदस्यों की घोषणा

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने बेअदबी विधेयक को पंजाब विधानसभा में पारित कर दिया है। अब पंजाब सरकार ने बेअदबी विधेयक से संबंधित सिलेक्ट कमेटी के सदस्यों की घोषणा कर दी है। इस कमेटी...
Translate »
error: Content is protected !!