चला पीला पंजा …गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द में नशा तस्करों के घर पर चला पीला पंजा

by

 नशा तस्करों की ओर से पंचायती जमीन पर किए गए अनधिकृत निर्माण को ढहाया गया

होशियारपुर, 13 अगस्तः पंजाब सरकार की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत नशे के खात्मे और नशा तस्करों की ओर से किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए होशियारपुर पुलिस ने गढ़शंकर में पंचायती विभाग के साथ मिलकर गांव देनोवाल खुर्द की बस्ती सैंसिया में 13 मरले जगह पर पंचायती जमीन पर किए गए 5 अनधिकृत निर्माण को आज ढहा दिया।

यह अवैध निर्माण 9 लोगों की ओर से किया गया था, जिन पर 100 एफ.आई.आर दर्ज है, जिनमें से 92 एफ.आई.आर एन.डी.पी.एस से संबंधित मामलों की और कई मामलों में इन्हें वे सजा भी सुनाई जा चुकी है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक ने बताया कि ग्रामीण विकास व पंचायत अधिकारी को इस अवैध निर्माण को ढहाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता थी, के अनुरोध पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई 9 लोगों के खिलाफ की गई है। इनमें गुलजार सिंह, सुखविंदर रानी, गुरदयाल सिंह, अमरजीत कौर, निर्मल चंद, इंदरजीत, जोगा सिंह, संतोख सिंह व जोगिंदर सिंह शामिल है।

       उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर होशियारपुर पुलिस की ओर से नशे और अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि या तो नशा तस्करी छोड़कर कोई और काम कर लें, या सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

उन्होंने बताया कि इन तस्करों से स्थानीय लोग बहुत परेशान थे, जिसके लिए उन्होंने पंजाब सरकार की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों ने कहा कि वे पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में नशे को खत्म करने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों का स्वागत करते हैं। इस दौरान उनके साथ एस.पी मेजर सिंह, डी.एस.पी पलविंदर सिंह, डी.एस.पी जसप्रीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

फोटो कैप्शन:

– ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द की बस्ती सैंसियां में नशा तस्करों के घरों को ढहाए जाने का दृश्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खस्ताहाल हाल सड़कों को लेकर डिप्टी स्पीकर का घेरेंगे घर : सड़क बनाओ पक्का मोर्चे के नेता 7 जनवरी को

गढ़शंकर – जेजों-माहिलपुर, माहिलपुर-कोटफातुही, कोटफातुही-मेहटियाना व गढ़शंकर से बीत इलाके होते नंगल जाने वाली पक्की सड़कों की खस्ताहाल हालत को लेकर सड़क बनाओ पक्का मोर्चे के नेता 7 जनवरी को पंजाब विधानसभा के डिप्टी...
article-image
पंजाब

नशा तस्करों की पीठ थपथपाने वालों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया : केजरीवाल

नशों की आपूर्ति लाइन तोड़ने के बाद राज्य सरकार का ध्यान अब पुनर्वास पर केंद्रित खेलों को प्रोत्साहित करने से नौजवानों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलेगी-केजरीवाल जलालाबाद (होशियारपुर), 17 मई-  आम आदमी पार्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत की जवाबी हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान, पाक के कई एयरबेस तबाह, सेना ने कहा- ‘ पाकिस्तान के हर उकसावे का दिया जा रहा जवाब’

भारत के सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई शहरों में जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सेना ने भी इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तान का दावा है कि तमाम हमलों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 गौशालाओं में 2960 गौवंश को दिया सहाराः डीसी राघव शर्मा

जिला स्तरीय पशु अत्याचार निवारण समिति की बैठक की उपायुक्त राघव शर्मा ने की अध्यक्षता ऊना 3 मार्चः पशु क्रूरता निवारण समिति की एक बैठक का आयोजन आज ऊना में किया गया, जिसकी अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!