जहां भी जांच होगी वहां नजर आएगा भरपूर भ्रष्टाचार : जयराम ठाकुर

by

टेंडर प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार की माननीय न्यायालय के आदेश ने की पुष्टि

पहले भी न्यायालय केंद्र द्वारा भेजे गए स्वास्थ्य विभाग के पैसे का मांग चुका है हिसाब

एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार में चौतरफा भ्रष्टाचार व्याप्त है। जहां भी किसी शिकायत की जांच की जाए वहां पर व्यवस्था पतन और उच्च कोटि का भ्रष्टाचार जरूर देखने को मिलेगा। ताजा मामला जल शक्ति मंत्रालय का है। जहां पर सत्ता के संरक्षण में अधिकारी प्रदेश हित को दरकिनार कर सरकार के चहेतों को सहूलियत देने का रैकेट चला रहे थे। जल शक्ति की परियोजनाओं के टेंडर को ऑनलाइन न करने के लिए छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट रहे थे। जिससे अपनी सुविधा के अनुसार लोगों को टेंडर दिया जाए। कानून के साथ इस तरह का खिलवाड़ करके अधिकारी किसके कहने पर, किसके चहेतों को लाभ पहुंचा रहा था इसका जवाब आना अभी बाकी है। लेकिन इस पूरे प्रकरण में हाई कोर्ट द्वारा संबंधित अधिकारी को हटाने के निर्देश देने और भविष्य में किसी भी महत्वपूर्ण जगह तैनाती न देने का आदेश देकर हिमाचल के हितों को सुरक्षित किया इसके लिए न्यायालय का विशेष रूप से आभार प्रकट करता हूं।
जयराम ठाकुर ने कहा यह घटना तो महज एक बंदगी है। जहां भी इस सरकार के करगुजारियों की जांच होगी, वहीं पर ही हिमाचल प्रदेश को शर्मसार करने वाले घोटाले सामने आएंगे। पहले इसी जल शक्ति विभाग में स्कूटर, मोटर साइकिल और कार से करोड़ों का पानी लोगों को सप्लाई किया गया। कांग्रेस सरकार के नजदीकी लोगों द्वारा स्कूटर को जेसीबी बनाकर करोड़ों की मिट्टी खोदी और ढोई गई। यह सभी के सभी मामले सरकार द्वारा तत्परता से करवाई गई जांच में सामने नहीं आए हैं। इसके लिए सिविल सोसाइटी के लोगों लंबी लड़ाई लड़ी गई है। ऐसे मामलों में सरकार भ्रष्टाचार सामने आने के बादभी कार्रवाई से गुरेज करती है या मजबूरन कार्रवाई की खानापूर्ति करती है। व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार में ज्यादातर भ्रष्टाचार सत्ता द्वारा संरक्षित और प्रायोजित है। बिजली बोर्ड और ऊर्जा निगम में व्याप्त अराजकता पूरे प्रदेश के सामने हैं कि किस तरह से विमल नेगी के मौत के मामले की जांच को सीबीआई से न करवाने के लिए पूरा तंत्र सिर के बल खड़ा हो गया था।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इसी प्रकार हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और अराजकता व्याप्त है। लोग इलाज के अभाव में दर–दर भटक रहे हैं। हिमाचल की स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित एक सुनवाई के दौरान माननीय हाईकोर्ट ने 18 जुलाई को हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी एनएचएम के तहत मिले 521.68 करोड़ रुपए के खर्चे की जांच के लिए केंद्र सरकार को आदेश दिए हैं। माननीय हाई कोर्ट द्वारा इस तरह का निर्देश देने से यह बात साफ है कि दाल में कुछ ना कुछ काला जरूर नजर आ रहा है। हिमाचल सरकार की स्वास्थ्य सचिव ने हाईकोर्ट में एनएचएम के खर्च का विवरण एक शपथ पत्र के माध्यम से दिया था। हाईकोर्ट ने उस विवरण को अस्पष्ट पाया। माननीय न्यायालय ने इसके साथ ही केंद्र सरकार को हिमाचल सरकार द्वारा दिए गए खर्च से जुड़े विवरण की पड़ताल का भी आदेश दिया गया है। रसातल में जाती प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल के स्वास्थ्य सुविधाओं की बहाली के लिए भेजे गए पैसे की विवरण भी न दे पाने से यह बात साफ है कि हिमाचल प्रदेश सरकार केंद्र द्वारा भेजे गए नेशनल हेल्थ मिशन के पैसे का सही इस्तेमाल नहीं कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

61 लाख के डिजिटल अरेस्ट का मामला :आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

रोहित जसवाल। ऊना : हरोली विधानसभा में एक रिटायर व्यक्ति के साथ डिजिटल फ्रॉड के माध्यम से 61 लाख रुपए की ठगी करने का मामला 72 घंटे पहले पुलिस थाना हरोली में दर्ज किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हर साल ब्लड कैंसर के 1.17 लाख नए मामले सामने आने की संभावना रहती है: डॉ. जतिन सरीन

होशियारपुर : बोन मैरो ट्रांसप्लांट एक  नॉन इनवेसिव तकनीक है जिसमें क्षतिग्रस्त या रोगग्रस्त स्टेम कोशिकाओं को स्वस्थ स्टेम कोशिकाओं से बदल दिया जाता है। यह जटिल प्रक्रिया भारत में बहुत कम अस्पतालों में की जाती है, भले ही भारत में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद….इलाके में बारिश जारी

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंडी में मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे एक बार फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया। यह मार्ग...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा में 30 जून व 1 जुलाई को आयोजित किया जाएगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र – ॥ का वार्षिक सम्मेलन : कुलदीप सिंह पठानिया

सम्मेलन में पंजाब, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर के साथ दिल्ली के प्रतिनिधि होंगे शामिल एएम नाथ। धर्मशाला :  विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिह पठानिया ने कहा कि 30 जून व 1 जुलाई, 2025 को...
Translate »
error: Content is protected !!