पंजाब के 3 युवक शिमला में गए पकड़े : बिना लाइसेंसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े

by

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने पंजाब के 3 युवकों से गैर लाइसेंसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों के खिलाफ बालूगंज थाना के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये तीनों युवक टुटू के एक निजी भवन में ठहरे हुए थे।

जानकारी के अनुसार एएसआई सुशील कुमार, आईओ स्पेशल ब्रांच शिमला अपनी टीम के साथ तवी मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि टुटू स्थित बाबूराम भवन की पहली मंजिल पर तीन युवक ठहरे हुए हैं। पुलिस को सूचना थी कि यह तीनों युवक नशे का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गवाहों के सामने बाबूराम भवन की पहली मंजिल पर तलाशी ली। हालांकि इस दौरान पुलिस को नशे की कोई सामग्री बरामद नहीं हुई है, लेकिन युवकों के पास से गैर लाइसेंसी पिस्तौल एवं 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।

युवकों की पहचान 27 वर्षीय गुरजीत सिंह पुत्र सरदार सिंह, निवासी गांव रानीवाला, तहसील मलोट, जिला मुक्तसर पंजाब, 24 वर्षीय प्रदीप कुमार उर्फ सुखा पुत्र सूरजभान, निवासी गांव संपावली, पंजाब और 27 वर्षीय जगपाल सिंह पुत्र मघ्घर सिंह, निवासी गांव जंडावाला हनुमता, तहसील अबोहर, जिला फाज़िल्का पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह पिस्तौल एवं कारतूस कहां से और किस मकसद के लिए लेकर आए थे। इस मामले के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अन्य राज्यों से आने वाले सैलानी कैसे हथियार लेकर शिमला पहुंच जाते हैं। क्या पुलिस की ओर से राज्य एवं जिला की सीमाओं पर तलाशी नहीं ली जाती है। वहीं लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही अन्य राज्यों से लोग हथियारों के साथ आते रहेंगे तो यहां रह रहे लोगों की सुरक्षा खतरे में रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमरप्रीत लाली को हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी : जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए किया पर्यवेक्षक नियुक्त

गढ़शंकर : पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत सिंह लाली को हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्लास्टिक प्रतिबंध उल्लंघन पर इंदौरा में बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक पॉलीथीन जब्त*

एएम नाथ।  इंदौरा, 17 जून :  राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज इंदौरा बाजार में एसडीएम डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में एक संयुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाजसेवी सतनाम सिंह ग्रोवर ने रेड क्रॉस सोसाइटी को भेंट किया 50 हजार का चेक

जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्षम वर्ग आगे आए : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल एएम नाथ। चंबा : चंबा के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी सतनाम सिंह ग्रोवर ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा को 50...
article-image
पंजाब

131वें संविधान संशोधन बिल का शिरोमणि अकाली दल ने विरोध किया; कोर कमेटी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई

चंडीगढ़ : संसद के आने वाले विंटर सेशन में चंडीगढ़ को लेकर 131वें संविधान संशोधन बिल को लेकर पंजाब में राजनीतिक हंगामा मच गया है। शिरोमणि अकाली दल ने इसका कड़ा विरोध किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!