पत्नी की हत्या करने के मामले में पति व सास-ससुर गिरफ्तार

by

15 फरवरी को हुई थी मौत…. शव को नहलाने पर पता चला कि उसे मारा गया
माहिलपुर – 32 वर्षीय विवाहिता को मारने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने पति व सास-ससुर पर हत्या करने के आरोप में मृतका के भाई के बयान पर मामला दर्ज किया है। माहिलपुर पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई दविंदर सिंह वासी बाघोरा थाना माहिलपुर ने बताया कि वह विदेश में रहता है। उसकी बहन प्रदीप कौर की शादी मनजीत सिंह पुत्र चमन सिंह वासी खैरड के साथ एक साल पहले हुई थी। उसने कहा कि 15 फरवरी को उसके सुसराल वाले ने उनके पिता पाखर सिंह को फोन कर बताया कि उनकी लड़की प्रदीप कौर का ब्लड प्रेशर कम हो गया है और वह उसे लेकर इलाज के लिए कोटफातुही के अस्पताल जा रहे हैं। उसने बताया कि इसके बाद उनका फोन आया कि कोटफातुही वाले डॉक्टर ने जवाब दे दिया है इसलिए हम प्रदीप कौर को लेकर दूसरे अस्पताल जा रहे हैं। दविंदर सिंह ने बताया कि उनके पिता जाने की तैयारी कर रहे थे कुछ समय पश्चात प्रदीप कौर के पति ने फोन कर कहा कि प्रदीप कौर की मौत हो गई है और वह वापस अपने गांव खैरड लौट रहे है आप भी वहां पहुंच जाओ। उन्होंने कहा कि जब उनके पिता पाखर सिंह प्रदीप कौर के सुसराल पहुंचे और इस संबंध में मुझे बताया तो मैंने उन्हें संस्कार मेरे पहुंचने पर करने के लिए कहा तो उन्होंने प्रदीप कौर का शव भारटा के शवगृह में रखवा दिया और गुरुवार को जब वह प्रदीप कौर के शव को देखने लगे तो उसके गले पर फंदा के निशान व शरीर पर जगह जगह जख्मों के निशान देखे, पूछने पर उन्होंने कुछ नहीं बताया और प्रदीप कौर का पति वहां से भाग गया। दविंदर सिंह ने पुलिस को गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी बहन प्रदीप कौर की हत्या पति व सास-ससुर पर कड़ी कार्यवाही की जाए। माहिलपुर पुलिस ने दविंदर सिंह के बयान पर मृतका प्रदीप कौर के पति मनजीत सिंह, सासुर चमनलाल और सास नरिंदर कौर पर अपनी बहू की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तीनो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फ़ोटो: मृतका प्रदीप कौर की फ़ोटो जिसमे उसके गले पर किसी चीज से गला घोंटने के पड़े निशान

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में घमासान : अध्यक्ष बदलने की चर्चा, चन्नी ने ठोकी दावेदारी

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में तरनतारन उपचुनाव की करारी हार के बाद सियासी उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी की जमानत जब्त होने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा...
article-image
पंजाब

समाजसेवी सुनील चौहान द्वारा गांव बोडा में कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की

गढ़शंकर -देश में कोविड-19 के कम हो रहे मामलों का श्रेय सरकार के साथ-साथ समाजसेवी लोगों को भी जाता है जिन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद और देखभाल में दिन रात एक कर दिया...
article-image
पंजाब

पंजाब की शक्ति टीम की तरफ से लगाया ब्लड डोनेशन कैंप और मेडिकल कैंप : जरुरत मंद लोगो को फ्री दवाईया दी गई

गढ़शंकर   :  पंजाब के गढ़शंकर  मैं  हिंदुस्तान यूनिलीवर की शक्ति  टीम  की और से रक्तदान शिवर ,मेडिकल  सिकन जाँच और आँखों का जाँच शिवार  लगया  गया, और जरुरत मंद  लोगो को फ्री दवाईया दी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मंडी में किया विशाल विधिक साक्षरता शिविर अभियान का शुभारंभ : जागरूकता, शिक्षा, निवारक उपाय और सामुदायिक सहयोग नशामुक्ति के सबसे प्रभावी हथियार- न्यायमूर्ति संधावालिया

एएम नाथ। मंडी, 18 अक्टूबर।   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आज मंडी में विशाल विधिक साक्षरता शिविर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!