भाजपा ने 18 अगस्त से शिमला में शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए बनाई रणनीति

by

पार्टी प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा, विधानसभा में सत्ताधारी दल को घेरेगा विपक्ष, हर मुद्दे पर मांगेगा जवाब

एएम नाथ। शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन विली पार्क में किया गया, बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा की गई।
विधायकों दल की बैठक में सुखराम चौधरी, विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, अनिल शर्मा, विनोद कुमार, इंदर सिंह गांधी, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, डीएस ठाकुर, आशीष शर्मा, डॉ. जनक राज, लोकेंद्र कुमार, रीना कश्यप, दीप राज, दिलीप ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, जीत राम कटवाल, हंस राज, ने भाग लिया।
विधायक रणधीर शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी की सरकार को विपक्ष द्वारा कटघरे में उतारा जाएगा। जिस प्रकार से सत्ताधारी दल ने प्रदेश की जनता से अन्याय किया, कर्मचारियों की किसी भी मांग को नहीं माना, पूरे प्रदेश में या तो संस्थाओं को बंद किया और चले चलाएं संस्थाओं को स्थानांतरण कर दिया, आपदा के दौरान सरकार का एक बहुत बड़ा नकारात्मक रुख रहा, पूरे प्रदेश में झूठी एफआईआर दर्ज की गई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के विधायकों एवं आपदा प्रभावितों पर भी झूठी मुकदमे दर्ज किए गए। इस प्रकार के अनेकों मुद्दे हैं जिस पर वर्तमान सरकार को विधानसभा सत्र में घेरा जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता का विश्वास सरकार से उठ गया है, कानून व्यवस्था पूरे प्रदेश में अव्यवस्थित हो रही है, दिनदहाड़े अपहरण के मामले पूरे प्रदेश में सामने आ रहे हैं, नशे का व्यापार बढ़ रहा है, खनन शराब डब्बा माफिया प्रदेश में जोरदार गति पकड़ रहा है, पर सरकार चुप बैठी है और कुछ नहीं कर रही।


उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय हालत बिगड़ रही है, भ्रष्टाचार फल फूल रहा है, यहां तक की आपदा के समय भी भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। आपदा के समय कितनी राशि प्रदेश सरकार ने खर्ची उसका विवरण अभी तक जनता के समक्ष नहीं आया है, जहां केंद्र सरकार ने 7000 करोड़ से अधिक की राशि हिमाचल प्रदेश की सरकार को आपदा प्रबंधन के लिए भेजी है उसके विपरीत सरकार ने जनता को राहत नहीं पहुंचाई है।
रेल और हवाई अड्डों की विस्तार पर भी काम अच्छे से नहीं चल रहा है और इसके साथ-साथ वर्तमान सरकार ने केंद्र विश्वविद्यालय से भी अभी तक न्याय नहीं किया है। भाजपा विधायक दल सरकार के मुख्यमंत्री एवं सरकार के मंत्रियों से हर मुद्दे पर जवाब मांगेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा रूपी दीमक को समाप्त करने की दिशा में सख्त और निर्णायक कार्रवाई कर रही सरकार : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में आयोजित एंटी-चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन का नेतृत्व किया एम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में मादक पदार्थ चिट्टे के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन के तहत आज...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जब देश पर संकट आता है तो भाई बहन देश छोड़ भाग जाते है: मुख्यमंत्री योगी

सलोह (हरोली) : काग्रेस का साथ देना देश के साथ खिलवाड़ करना है। काग्रेस ने कशमीर में 370 धारा लगाकर देश में आतंकवाद की जड़ लगा दी थी और जव भाजपा को आपने अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआईटी-हमीरपुर के छात्र पर महिला सहपाठी का पीछा करने और धमकाने का मामला दर्ज

एएम नाथ। हमीरपुर : पुलिस ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के एक छात्र के खिलाफ एक महिला सहपाठी का पीछा करने और उसे धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

23 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक जिला के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की एहतियाती डोज लगेगी निशुल्क – सुरेखा चोपड़ा

शिमला, 22 दिसंबर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेखा चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी पात्र लाभार्थी जो कोरोना वैक्सीन की एहतियाती...
Translate »
error: Content is protected !!