केशव मंदिर नई आबादी में महर्षि भृगु वेद विद्यालय द्वारा 28 से 30 अगस्त तक श्री हनुमान कथा का किया जाएगा आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : महर्षि भृगु वेद विद्यालय द्वारा केशव मंदिर ,नई आबादी होशियारपुर में 28 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक श्री हनुमान कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक किया जा रहा है ।
कथाव्यास धार्मिक जगत की प्रख्यात विभूति और श्री राममंदिर तीर्थक्षेत्र न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज होंगे ।
स्मरण रहे महाराज गोविन्ददेव गिरि जी भारतवर्ष में 42 वेद विद्यालयों की स्थापना कर चुके हैं । होशियारपुर का सौभाग्य है कि उन्होंने शीतला मंदिर होशियारपुर के निकट 43वें वेद विद्यालय की स्थापना की है जहाँ 18 विद्यार्थी बचपन से ही वेदों की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और साथ ही उन्हें 12वीं कक्षा तक की आधुनिक शिक्षा भी दी जाएगी ।
वेद विद्यालय के मुख्य संचालक पंकज सूद ने होशियारपुरवासियों से अपील की कि वे स्वामी जी के श्रीमुख से श्री हनुमान कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बनें । तीनों दिन कथा के बाद लंगर की व्यवस्था भी केशव मंदिर में की जाएगी ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामैंट : कलब वर्ग में 8 टीमों, कालेज वर्ग में 6 और ग्रामीण वर्ग में 8 टीमों का चयन

उलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल कमेटी गढ़शंकर दुारा फुटबाल टूर्नामैंट के लिए किया टीमों का चयन गढ़शंकर : उलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल कमेटी गढ़शंकर दुारा स्थानीय खालसा कालेज के फुटबाल स्टेडियम में 9...
article-image
पंजाब

कांग्रेस नेता पर पेट्रोल बम फेंकने के 6 आरोपी काबू : फायरिंग करने वाले मुख्य शूटर समेत 6 फरार

लुधियाना । कांग्रेस के सीनियर नेता यादविंदर सिंह यादी निवासी बद्दोवाल पर बोतल बम फेंक फायरिंग करने वाले गैंग के छह शूटर्स को दाखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में तहसीलदार तपन भनोट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

गढ़शंकर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं बर्षगांठ पर गढ़शंकर में सरकारी तौर पर आयोजित समागम में तहसीलदार तपन भनाटे ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। जिसके बाद तहसीलदार तपन भनोट को पुलिस, एनसीसी कैडिटस व स्कूली...
Translate »
error: Content is protected !!