लोग जो राहत सामग्री ला रहे थे अधिकारियों ने नाका लगवाकर राहत सामग्री एसडीएम को देने के लिए दबाव बनाया : जयराम ठाकुर

by

विधानसभा में नियम 67 के तहत चर्चा में बोलते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

सरकार ने लोगों द्वारा भेजी गई आपदा राहत सामग्री को भी अपना बनाने की कोशिश की।

जो खुद नहीं कर सकते कुछ तो जो लोग कर रहे हैं उन्हें मेहरबानी करके करने दिया जाए।

आपदा में सरकार द्वारा जिस तरीके का रवैया अपनाया गया है वह बहुत दुर्भाग्य पूर्ण है।

हजार करोड़ का नुकसान हुआ और मुख्यमंत्री द्वारा दो करोड रुपए की सहायता कई किस्तों में दी गई। इसके बाद भी सरकार चाहती है कि हम उनकी वाहवाही करें।

लेकिन सरकार एक बार इस बात का मूल्यांकन करें कि उन्होंने जो किया है क्या वह सही है?
सरकार द्वारा पहुंचाई गई राहत पर्याप्त है?
डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अगर सड़कें नहीं खुली हैं तो यह काम किसकाथा?

20 से ज्यादा जेसीबी मशीनें लगाकर हमने रास्ते खोले। और सरकार कुछ मशीनें लगा कर संख्या बताती है कि हमने इतनी मशीनें लगाई हैं।

सवाल यह नहीं है की कितनी मशीनें लगाई गई है? सवाल यह है की कितनी मशीनें लगाई जानी चाहिए थी जिससे कि समय फिर रास्ता खुल जाए?

सरकार को करना क्या चाहिए था उस पर बात कीजानी चाहिए? तरीके से लोगों को नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कैसे हो इस पर बात की जानी चाहिए।

सत्ता के संरक्षित नेताओं ने आपदा को एक अवसर बनाया और भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ गए।

जो रास्ते हमने लोगों से मशीनें मांग कर खोलें हैं आज कांग्रेस के नेता कहते हैं कि उन सड़कों का काम निकालो और टेंडर हमारे नाम पर बना कर उसका पैसा हमें दे दो। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में इस दर्जे का भ्रष्टाचार और नीचे दर्जे का कार्य हो रहा है।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कैसे पहुंचाई जाए इसकी वजह सरकार वहां जो कुछ है उसे कैसे छीन जाए इस पर ही सारा ध्यान लगा कर रखाथा।

ढाई साल से ज्यादा समय से सरकार हॉर्टिकल्चर कॉलेज छीनना चाहती थी और आपदा के नाम पर वह काम सरकार ने किया।

फौरी राहत के 2500 रुपए देने में सरकार को हफ्तों लग गए। लेकिन 62 लोगों के खिलाफ मुकदमा करने में 1 मिनट भी नहीं लगा। इस तरीके में सरकार आपदा प्रभावितों के जख्मों पर मरहम लगाना चाहती है।

आपदा प्रभावितों के लिए सरकार अस्थाई शेल्टर बनाए जहां पर आपदा प्रभावितों को अस्थाई तौर पर बसाया जा सके।

सरकार की आंखों में पूर्व सरकार द्वारा बनवाए गए संस्थान और स्ट्रक्चर चुभ रहे हैं। इसलिए बार-बार उनका वह गलत तरीके से हवाला देती है। अगर सरकार को यह चीजें इतनी खल रही है तो वह बुलडोजर लेकर जाए और गिरा दे।

आपदा प्रभावितों के लिए सरकार अस्थाई शेल्टर बनाए जहां पर आपदा प्रभावितों को अस्थाई तौर पर बसाया जा सके।

इस आपदा के दौरान बहुत से अधिकारियों ने अच्छा काम किया है। उसके लिए मैं उन्हें साधुवाद देता हूं और उनका आभार व्यक्त करता हूं। जगह पर बहुत सुधार की जरूरत है सरकार को उस पर भी ध्यान देना चाहिए।

स्थानीय नेताओं की खींचतान हर जगह इतनी ज्यादा है जिसकी कोई बात नहीं।

………..एएम नाथ की रिपोर्ट

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुप्त नवरात्र के दौरान मां ज्वाला का मनाया जा रहा प्रकटोत्सव : मंदिर को 100 क्वींटल फूलों से गया सजाया

एएम नाथ। ज्वालामुखी : विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आषाढ़ मास शुल्क पक्ष में परंपरानुसार गुप्त नवरात्र के दौरान मां ज्वाला का प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है। मां ज्वाला के प्रकटोत्सव के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सगी बुआ का बेटा ही निकला हत्या का आरोपी : हत्या में उपयोग किए पिस्टल को मुहैया करवाने वाले दो सगे भाई ग्रिफ्तार…..पिस्तौल 32 बोर, 1 जिंदा राउंड, 1 चला हुआ कारतूस व स्विफ्ट कार बरामद

होशियारपुर ।   गांव शाहपुर घाटे में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले को 24 घंटे के भीतर जिला पुलिस ने सुलझाते हुए मृतक युवक की सगी बुआ के बेटे समेत 3 कथित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हुई है धांधली, पेपर लीक की प्रबल संभावना : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : सुंदरनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चल रही पुलिस भर्ती में धांधली के आरोप सामने आ रहे हैं। पैसे...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

NSUI द्वारा नगरोटा बगबां में सम्मान समारोह किया आयोजित : एनएसयूआई नगरोटा वगवां के छात्रों ने पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली के समक्ष कॉलेज में एमए और एमसीसी की विभिन्न विषयों की कक्षाएं आरंभ करने की मांग भी रखी

नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का करे निर्माण: बाली नगरोटा को शिक्षा का हब बनाने में स्व जीएस बाली का अमूल्य योगदान नगरोटा बगबां, 01 सितंबर। नशे से दूर रहकर युवा...
Translate »
error: Content is protected !!