बाबा औगढ़ मंदिर जैजों का वार्षिक भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न : खन्ना

by

गढ़शंकर l पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ जी के मंदिर में वार्षिक भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खन्ना ने कहा कि भंडारे में दूर दराज तथा देश विदेश से आयी संगतों ने बाबा औगढ़ मंदिर में माथा टेका। खन्ना ने कहा कि शुरू से चली आ रही रीति के अनुसार बाबा औगढ़ का भंडारा कंजक पूजन कर शुरू किया गया। भंडारे में मंदिर ट्रस्ट की और से बहुत श्रद्धा से बनाये हुए प्रसाद रुपी पकवानों को श्रद्धालुओं ने बड़े चाव से ग्रहण किया। खन्ना ने कहा कि बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट पूरे श्रद्धाभाव से जनसेवा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि बाबा औगढ़ की कृपा से ट्रस्ट द्वारा समय समय पर जनकल्याण के कार्य संपन्न किये जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम भगवंत मान को दी धमकी : बेअंत सिंह की तरह उड़ा देंगे…खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी

खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस  प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने भगवंत सिंह मान को बम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

हरभजन सिंह का AAP पर बड़ा पलटवार: बोले- जिस मकसद से पार्टी में आया, वह पूरा ही नहीं हुआ; इसलिए छोड़ी AAP

चंडीगढ़। क्रिकेटर से नेता बने हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने को लेकर पहली बार खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत...
पंजाब

ग्राम पंचायत के चुनावों के लिए वोटर सूचियां तैयार करने संबंधी प्रोग्राम जारी: बलराज सिंह

होशियारपुर, 18 नवंबर: राज्य चुनाव आयोग पंजाब, चंडीगढ़ की ओर से ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए वोटर सूचियां तैयार करने संबंधी प्रोग्राम जारी किया गया है। यह जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-...
article-image
पंजाब

मोर्चे ने बैठक कर किया संघर्ष का फैसला : बेअदबी व गोलीकांड मामले में कार्रवाई के लिए सरकार द्वारा लिया डेढ माह का समय समाप्त

फरीदकोट। वर्ष 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले व उससे जुड़ी बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं पीड़ित परिवारों व पंथक संगठनों ने ठोस कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि राज्य सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!