नग्न अवस्था मे महिला का शव बरामद : महिला की बेटी ने आपने भाई भाभी पर लगाया हत्या का आरोप

by

एएम नाथ । चुवाड़ी :   सरकारी प्राइमरी स्कूल कुठेड़ के परिसर में बुजुर्ग महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान कमला देवी (63) पत्नी मघर सिंह निवासी कुठेड़ के रूप में हुई । महिला की बेटी ने अपने भाई-भाभी पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। बेटी ने बयान दिया है कि भाई-भाभी अकसर मां के साथ लड़ाई-झगड़ा करते थे। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला तीन वर्ष पूर्व जल शक्ति विभाग से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में सेवानिवृत्त हुई थी।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब सोमवार सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल परिसर में महिला का शव देखा और स्थानीय लोगों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने कपड़े से शव को ढका और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रमन चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि कमला देवी रविवार रात करीब 11:00 बजे तक घर पर ही थी। सुबह अचानक स्कूल परिसर में शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। थाना प्रभारी रमन चौधरी ने बताया कि महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएसपी सिहुंता योगराज ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। महिला की बेटी ने अपने भाई-भाभी पर हत्या करने का आरोप लगाया है, उनके बयान को दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के खिलाफ प्रदेशभर में शुरू किया जाएगा बड़ा अभियान…30 करोड़ रुपये से हमीरपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक सड़क सुरक्षा नियंत्रण एवं कमांड सेंटर : मुख्यमंत्री

66 पैट्रोलिंग वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से 66 पैट्रोलिंग वाहनों को रवाना किया। ये सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रा के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज : आरोपी साथ घूमने का बना रहा था दबाव, पीड़िता ने शिकायत उसकी पत्नी से करने की दी धमकी तो शिक्षण संस्थान छोड़ गया

ऊना:  जिला ऊना की एक छात्रा ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ उसके साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है । छात्रा की शिकायत के आधार पर ऊना पुलिस ने आरोपी...
हिमाचल प्रदेश

तृतीय श्रेणी पदों पर 21 साल बाद नियमित भर्ती होने जा रही

शिमला :  हिमाचल में 21 साल बाद तृतीय श्रेणी के पदों पर नियमित भर्ती होने जा रही है। शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के 245 पद भरे जाएंगे। विभाग ने भर्ती को लेकर नियमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 लाख रुपए का राहत राशि चेक : डाॅ. शांडिल ने जडोन गांव की प्रभावित जमुना देवी को वितरित किया

कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव जडोन में...
Translate »
error: Content is protected !!