गढ़शंकर में मल्टी कार्नर मुकाबले के आसार…. गढ़शंकर के हालात सुधारने के दावे कर रहे दावेदार

by

गढ़शंकर – विधानसभा सीट गढ़शंकर की सियासी पिच जिले की अन्य विधानसभा सीटों से अलग है। मैदान में बैटिग करने वाले यहां के उम्मीदवारों को कंडी, बीत और मैदानी इलाके के तीन सियासी रंगों के मौसम का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से पिच पर लगातार टिके रहना मुश्किल सा लगता है। फिर मैदान सजा है। उम्मीदवारों के बीच राजनीतिक मैच चल रहा है। मुकाबला मल्टी कार्नर है। अब देखना है कि कौन सा उम्मीदवार वोट रूपी ज्यादा रन अपनी झोली में डालकर विजेता बनता है। आप से जय किशन रौड़ी और शिअद से सुरिदर सिंह भुलेवाल रांठा पुराने चेहरे मैदान में हैं। कांग्रेस और भाजपा का नया चेहरा है। कांग्रेस की टिकट का पत्ता कटने से नाराज होकर हाथ छोड़कर निमिषा मेहता भाजपा से चुनाव मैदान में हैं। नया चेहरा अमरप्रीत सिंह लाली मोंटू हाथ के सहारे दो-दो हाथ कर रहे हैं। इस सीट से कुल बारह उम्मीदवार मैदान हैं। जिले की सातों सीट में से सबसे ज्यादा इसी सीट पर उम्मीदवार मैदान में कूदे हैं। मुद्दे हैं गरम, वादों और आश्वासनों का दौर शुरू।

पिछले विधानसभा चुनाव में जिले की एकमात्र ऐसी सीट गढ़शंकर थी, जहां से आप के जय किशन रौड़ी ने चुनावी बाजी मारी थी। सरकार कांग्रेस की बनी थी। यहां का सबसे बड़ा मुद्दा बाई पास है। करीबन 25 सालों से बाईपास की आस अब भी पूरी नहीं हो पाई है। बीत इलाके में सड़कों और स्वच्छ पेयजल का मुद्दा गरम है। कंडी इलाके में जंगली जानवरों की समस्या विकट है। अब, मतदाताओं की नब्ज को टटोलते हुए उम्मीदवारों ने भी वादे और आश्वासन शुरू कर दिए हैं। चूंकि उन्हें मालूम है कि मतदाताओं का दिल जीतना है तो उनकी भावनाओं को भी समझना होगा। मतदाताओं का दिल जीतने की कोशिश में है सभी दलों के उम्मीदवार।

मौजूदा विधायक आप के जय किशन रौड़ी कहते हैं कि वह विधायक जरूर हैं, लेकिन सरकार कांग्रेस होने की वजह से वह कोई प्रोजेक्ट नहीं ला पाए हैं। हालांकि, वह अच्छा वकील बनकर वकालत करते रहे हैं। आप की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर यहां पर भी विकास होगा। एक मौका और मांगते हैं। भाजपा की निमिषा मेहता कहती हैं कि वह बेशक में कांग्रेस में थीं, लेकिन लोगों के बीच रहीं। कांग्रेस ने उनके साथ नाइंसाफी की, इसलिए वह भाजपा में शामिल हुईं। वह वादा करती हैं कि अगर उन्हें सेवा का मौका मिला तो वह स्वच्छ पेयजल, टूटी सड़कों को चकाचक करवाने के साथ-साथ रोजगार के द्वार खोलेंगी। शिअद-बसपा उम्मीदवार सुरिदर सिंह भुल्लेवाल राठां अपने पिछले कार्यकाल का लोगों को याद दिलाते हैं। वादा करते हैं जो विकास रह गया है, उसे पूरा करवाएंगे। कांग्रेस की टिकट की लड़ाई में पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी और निमिषा मेहता पर भारी पड़ने वाले अमरप्रीत सिंह लाली कांग्रेस से मैदान में हैं। वह दावा करते हैं कि मौका मिलने पर जल्द से जल्द इलाके की नुहार बदल देंगे। खैर, सभी उम्मीदवार वादों से मतदाताओं का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं। देखना है कि मतदाता अपना दिल किस उम्मीदवार को देते हैं। चूंकि अधिकांश मतदाता चुप हैं। मतदाताओं की चुपी से उमीदवार परेशान है।

इस सीट पर हिदू वोटर ज्यादा हैं। गुज्जर बिरादरी जीत हार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के वोटर और समर्थक बड़ा रोल निभाते हैं। सीट का खास राजनीतिक पहलू यह रहता है कि यहां के मतदाता ज्यादा बार पार्टियों को पिच पर बने रहने नहीं देते हैं। उन्हें आउट करके चलता कर देते हैं। हालांकि कांग्रेस ज्यादा बार जीती है। बसपा ने भी जीत का स्वाद चखा है। भाजपा ने विजय पताका फहराया है। अकाली दल बादल ने इस सीट से जीत दर्ज कराई है। पिछला विधानसभा चुनाव यहां से आप ने जीता था। गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार है मतदाताओं की स्तिथि….

कुल मतदाता- 174656

पुरुष मतदाता-90936

महिला मतदाता- 83712

थर्ड जेंडर-08

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोष रैली कर मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल होने के लिए दिए जा रहे आह्वान तहत किरती किसान यूनियन द्वारा तहिसील अध्यक्ष कुलविंदर चाहल तथा सचिव प्रो. कुलवंत गोलेवाल की अध्यक्षता में गांव रामपुर झूंगियां...
पंजाब

बीत ईलाके में आज बिजली सप्लाई सुवह दस से शाम तीन वते तक रहेगी बंद

गढ़शंकर। 66 केवी लाईन नवांशहर से डल्लेवाल की मैनीटैंस के कारण 66 केवी डल्लेवाल के अधीन पड़ते सभी 11 केवी फीडरों से बिजली सप्लाई आज 29 जनवरी को सुवह दस से शाम तीन वजे...
article-image
पंजाब

श्री खुरलगढ़ साहिब में बाबा संगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया : बा संगत सिंह चमकौर युद्ध में मुगल सेना से लड़ते हुए शहादत प्राप्त दी थी –

गढ़शंकर, 25 दिसम्बर : तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक तीर्थ श्री खुरालगढ़ साहिब में शहीद भाई संगत सिंह जी की शहादत को समर्पित कीर्तन दीवान सजाया गया जिसमें बाबा केवल सिंह ने कीर्तन...
पंजाब

सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती के लिए बारहवीं पास इच्छुक योग्य उम्मीदवार 30 मार्च को जिला रोजगार ब्यूरो पहुंचे: डिप्टी कमिश्नर

श्री बालाजी सिक्योरिटी सर्विसेज के माध्यम से की जाएगी भर्ती होशियारपुर, 28 मार्च: जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से जालंधर  शहर के रिलायंस स्टोरों में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की 30 खाली...
Translate »
error: Content is protected !!