11 लाख लोगों का राशन कार्ड से कटेगा नाम : केंद्र सरकार ने नाम राशन कार्डों से काटने के राज्य सरकार को दिए आदेश

by

चंडीगढ़: पंजाब के करीब 11 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। केंद्र सरकार ने इन लाभार्थियों को अपात्र घोषित करते हुए राज्य सरकार को आदेश दिया है कि इनका नाम राशन कार्ड सूची से 30 सितंबर 2025 तक हटा दिया जाए।

यदि ऐसा हुआ, तो इन परिवारों को मिलने वाला मुफ्त गेहूं और अन्य खाद्यान्न पूरी तरह बंद हो सकता है।

 सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा इन लाभार्थियों पर आपत्ति इसलिए जताई गई है क्योंकि जांच में सामने आया है कि ये लोग आयकरदाता हैं, उनके पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है, या वे निजी वाहनों के स्वामी हैं। ये शर्तें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत पात्रता मानकों का उल्लंघन करती हैं।

देशभर में ऐसे 8 करोड़ से अधिक “संदिग्ध लाभार्थी” चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 11 लाख अकेले पंजाब से हैं। केंद्र का कहना है कि अपात्र लोगों द्वारा मुफ्त राशन लेने से वास्तविक जरूरतमंदों का हक मारा जा रहा है।

राज्य सरकार ने केंद्र से 6 महीने की मोहलत मांगी:  पंजाब सरकार ने इस आदेश पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र से 6 महीने की मोहलत मांगी है। सरकार का कहना है कि 1 अक्टूबर से प्रदेश में धान खरीद का सीजन शुरू हो रहा है और खाद्य आपूर्ति विभाग का अधिकांश स्टाफ उसी में व्यस्त रहेगा, ऐसे में इतने बड़े स्तर पर जांच और सूची संशोधन कर पाना संभव नहीं होगा।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र से उन सभी 11 लाख संदिग्ध कार्ड धारकों का विस्तृत डेटा साझा करने की भी मांग की है, जिससे निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।

जनता में चिंता, फैसले का हो रहा विरोध

इस खबर के सामने आने के बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राशन कार्ड धारकों के बीच बेचैनी का माहौल है। कई लोगों ने इस फैसले को “जनविरोधी” बताते हुए विरोध जताया है। कुछ सामाजिक संगठनों का कहना है कि इस प्रक्रिया में कई वास्तविक लाभार्थी भी चपेट में आ सकते हैं, जिससे गरीब वर्ग के सामने खाद्य संकट खड़ा हो सकता है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आरडब्ल्यूए को गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति किया जागरूक : बीआईएस-ईएसआई ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 23 जून। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), चंडीगढ़ शाखा कार्यालय ने द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया (ईएसआई), चंडीगढ़ के सहयोग से उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) जागरूकता...
पंजाब

पंजाब के सरकारी स्कूल लगेंगे डबल शिफ्ट में : शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़।   पंजाब के शिक्षा विभाग ने बच्चों की बड़ती गिनती को देखते हुए प्रदेश के सरकारी स्कूलों को डबल शिफ्ट में चलाने का फैसला किया है। इस संबंधी एक पत्र जारी करके शैड्यूल दिया...
article-image
पंजाब

पुलिस कार्रवाई न होने से परेशान 31 वर्षीय टीचर ने की खुदकुशी : 7 महीने पहले की थी शिकायत

पटियाला: पंजाब के पटियाला से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां थाना सदर क्षेत्र के गांव शेखुपुरा कंबोआ में रहने वाली 31 वर्षीय प्राइवेट स्कूल टीचर गुरजीत कौर...
article-image
पंजाब

तरनतारन में सरकार की ईमानदार और जनहितैषि नीतियों की हुई जीतः संदीप सैनी

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : तरनतारन में आम आदमी पार्टी की जीत उसकी ईमनानदार और जनहिथौषि नीतियों पर काम कर रही सरकार की जीत है। जिसके लिए तरनतारन की जनता के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के...
Translate »
error: Content is protected !!