झूठी गारंटियों के नाम पर सत्ता हथियाना वालों के मुंह से वोट चोरी की बात बेशर्मी : जयराम ठाकुर

by

हिमाचल में वोट चोरी करने वाले सीएम को इस्तीफा देकर प्रदेश से मांगनी चाहिए माफी

कांग्रेस को झूठी गारंटी के लिए मांगनी चाहिए प्रदेश से माफी और छोड़नी चाहिए सत्ता

कांग्रेस मैं कितने गुट मुख्यमंत्री खुद देखें और गिने

अपनी झूठी गारंटियों से ही खुद भाग रही है कांग्रेस की सुक्खू सरकार

गिने चुने विधानसभा क्षेत्रों पर ही सरकार का ध्यान, सत्ता और विपक्ष के विधायक

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में वोट चोरी और जनादेश हथियाने का दोषी कांग्रेस है। प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार झूठी गारंटियों के द्वारा हिमाचल में वोट की चोरी की है और यहां की सत्ता हथियाई है। कांग्रेस नीत सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को प्रदेश के लोगों के साथ किए गए इस छल के लिए माफी मांगनी चाहिए और मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस के नेताओं द्वारा वोट चोरी की बात करना अपनी बेशर्मी प्रदर्शित करने जैसा है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी के सामने कांग्रेस की असलियत सामनेआ गई। कांग्रेस के नेताओं द्वारा जमकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। मंत्री महोदय को चाहिए कि इस शक्ति प्रदर्शन को देखें और स्वयं गिन लें की हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कितने धड़ों में बटी हुई है और कांग्रेस कर क्या रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटियां देकर सत्ता हथियाना, झूठी वादे करके लोगों का वोट ले लेना और सरकार बनने के बाद अपनी गारंटियों से साफ मुकर जाना वोटो की चोरी होती है, जनादेश हथियाना होता है और कांग्रेस इसमें ’मास्टर’ है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वोट चोरी का ज्वलंत उदाहरण है। जहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े–बड़े नेताओं ने खुलेआम आकर दस गारंटियां दी। उसके बाद देश भर से कांग्रेस के प्रवक्ताओं की फौज और हिमाचल के छोटे–बड़े नेता गली चौराहे पर जाकर चीखते रहे और पहली कैबिनेट में ही से गारंटियों को लागू करने की कसमें खाते रहे। उसमें के नेताओं के गारंटियों को लेकर दिए गए बयान सुनकर आज हंसी आती है। गारंटियों को पूरा न करने के उनके आज के तर्क और बयान सुनकर तरस आता है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाला व्यक्ति इतना बड़ा झूठ कैसे बोल सकता है। जिन गारंटियों के नाम पर कांग्रेस सत्ता में आई थी आज उनके नाम से भी भागती है। कांग्रेस के नेता, मुख्यमंत्री और मंत्री कई दफा अपनी ही गारंटियों से मुंह मोड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने तो सदन के भीतर ही कह दिया था कि हमने एक लाख सरकारी रोजगार पहली कैबिनेट में देने का कोई वादा ही नहीं किया था। इसके अलावा कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र तो सुख की सरकार ने सत्ता में आने के बाद से कभी पलट कर भी नहीं देखा। इस तरीके के झूठे वादे करना जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात है उनके वोट की साथ चोरी है। जनादेश को हथियाना है। लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान करना है। दुर्भाग्य से भारत के इतिहास की सबसे पुरानी पार्टी वोटों की चोरी में सिद्धहस्त है। हिमाचल प्रदेश के लोगों को 10 झूठी गारंटियां देकर उनके वोट चोरी करने के लिए कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए विकासात्मक परियोजनाएं हिमाचल प्रदेश को देती है लेकिन वर्तमान सरकार का गिने चुने विधानसभा क्षेत्र में ही उन परियोजनाओं के डीपीआर स्वीकृत करवा रही है। बाकी विधानसभा क्षेत्र के विकास को अनदेखा कर रही है। एक मुख्यमंत्री के रूप में इस तरीके से कार्य करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री के इस रवैए से हिमाचल के सत्तापक्ष के लोग भी त्रस्त हैं और विपक्ष के भी। सत्ता पक्ष के विधायक भी सदन में ही मुख्यमंत्री से आश्वाशन मांग रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि यही मौका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य अनुसूचित जाति आयोग ज़िला चंबा का जल्द करेगा प्रवास : विजय डोगरा

प्रवास कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित,  सदस्य राज्य अनुसूचित जाति आयोग अधिवक्ता विजय डोगरा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के ज़िला चंबा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा सशक्त नेतृत्व: जयराम ठाकुर

33% आरक्षण से लोकतंत्र में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी, नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना कुल्लू में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण पर जोर एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू में आयोजित नारी शक्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 से 20 फरबरी तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा जिला के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CBI ने FCI के 4 आरोपियों को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

नई दिल्ली :  सीबीआ  ने शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने से संबंधित एक मामले में एफसीआई मुल्लांपुर ढाका लुधियाना (पंजाब) के प्रबंधक (गुणवत्ता) और दो तकनीकी सहायक (टीए) और एक निजी...
Translate »
error: Content is protected !!