भाजपा जिला उपाध्यक्ष राणा सहित चार नेताओं को पुलिस ने घर पर डिटेन किया, शाम पांच वजे किआ सभी को किया रिलीज़

by
गढ़शंकर : भाजपा के ‘सेवक आपके द्वार’ अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों के कार्ड बनाने जा रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राज कुमार राणा को पुलिस ने उनके घर में ही सुबह 10 वजे डिटेन करने के बाद शाम पांच वजे रिलीज़ कर दिया।
इस दौरान राज कुमार राणा के घर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार बिल्ला कंबाला, बुद्धिजीवी सेल के संयोजक आलोक राणा, बीसी सेल के अध्यक्ष सतपाल धंजल, एससी सेल के राम कुमार सोनू टब्बा अपने अन्य साथियों के साथ गांव हरवां में राणा राज कुमार के निवास पर कैंप लगाने की तैयारी कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें भी वहां पर ही डिटेन कर लिया ।
                                भाजपा नेताओं को डिटेन करने के लिए गगनदीप सिंह सेखों एसएचओ गढ़शंकर, महिंदर पाल एएसआई, राजेश कुमार एएसआई चौकी इंचार्ज बीनेवाल, बलवीर सिंह एएसआई पुलिस पार्टी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे थे। इस मौके पर कैंप को लेकर भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच बहस भी हुई और भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। गगनदीप सिंह सेखों एसएचओ गढ़शंकर, महिंदर पाल एएसआई, राजेश कुमार एएसआई ने भाजपा नेताओं से साफ़ कह दिया कि कोई भी कैंप लगाना है तो सबंधित अधिकारिओं की मंजूरी लेकर ही लगाए। बिना मंजूरी के कोई कैंप लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
इस मौके पर राणा राज कुमार ने पुलिस कर्मियों से कहा कि हम पुलिस के साथ टकराव नहीं चाहते।  लेकिन हमें सिर्फ राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगो तक हर हालतमें पहुंचेएगें और इसके लिए पंजाब सरकार कितना भी धक्का कर लें हम डरने वाले नहीं है । इस समय सीएससी चला रहे अलोक राणा ने कहा कि कार्ड बनाने से डाटा लीक नहीं होता। वह दस साल से सीएससी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बेवजह परेशान कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिल्ली चुनाव से पहले सट्टा किंग ने बदली चाल : एग्जिट पोल से पहले जान लें किसकी बनेगी सरकार

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कल यानी 5 फरवरी को मतदान होना है। मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आएंगे, जिससे दिल्ली के असली राजा का पता लगाने में मदद मिलेगी। बहरहाल, सट्टा...
article-image
पंजाब

स्वामी सज्जनानंद , साध्वी शंकरप्रीता भारती एवं सुखदेव सिंह की ओर से डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन से की मुलाकात

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जागृती संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी एवं साध्वी शंकरप्रीता भारती जी एवं सुखदेव सिंह ने होशियारपुर शहर की डिप्टी कमिश्नर...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 40 किलो हेरोइन पकड़ी….पाकिस्तान से भेजा गया था नशा : 6 तस्कर भी गिरफ्तार

गरण संवाददाता, बठिंडा। नशे के खिलाफ शुरू किए युद्ध नशे के विरूध मुहिम के तहत मंगलवार को बठिंडा पुलिस ने 40 किलो हेरोइन समेत छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों की...
Translate »
error: Content is protected !!