हरोली में 10वीं के विद्यार्थी अभ्यास के लिए हो जाएं तैयारः एसडीएम

by

21, 23 फरवरी को सभी सरकारी उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में होगी अभ्यास परीक्षा
ऊना, 18 फरवरीः सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों की मदद के लिए हरोली में आरंभ किए गए अभ्यास कार्यक्रम के लिए परीक्षा 21 व 23 फरवरी 2022 को उपमंडल की प्रत्येक राजकीय उच्च पाठशालाओं के साथ-साथ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने कहा कि 21 फरवरी को प्रातः 10 बजे गणित विषय के अध्याय 12, 14 व 15 के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि 23 फरवरी को प्रातः 10 बजे विज्ञान विषय के अध्याय 4, 11, 15 व 16 के लिए परीक्षा ली जाएगी। दोनों परीक्षाएं 50-50 अंकों की होंगी और गणित की परीक्षा के लिए दो घंटे का समय होगा, जबकि विज्ञान की परीक्षा के लिए विद्यार्थी को 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
एसडीएम विकास शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विषय में टॉप 10 विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे और बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी अभ्यास परीक्षा में भाग ले सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र बच्चों से इस परीक्षा में भाग लेने व अध्यापकों से बच्चों को परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है। विकास शर्मा ने कहा कि अभ्यास प्रशासन का एक प्रयास है, जिसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों की पहचान कर उनकी हर संभव मदद करना है। एसडीएम ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अभ्यास परीक्षा के आयोजन की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिप्पी सिद्धू मर्डर केस :सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया जवाब

चंडीगढ़ : चंडीगढ में एडवोकेट एवं नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू मर्डर केस में आरोपी कल्याणी सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सीबीआई ने पंजाब एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्मस लाईसेंस धारक 25 मार्च तक जमा करवायें हथियार – DC जतिन लाल

ऊना, 18 मार्च – लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर कानून व्यवस्था और निष्पक्ष व सुचारू रूप से चुनावों के संचालन हेतू जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने जिला के समस्त आर्मस लाईसेंस धारकों को आदेश...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली विस के विकास में एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र के रूप में एक नया अध्याय जुड़ा: मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल / एएम नाथ ।  ऊना 17 मार्च: पालकवाह में हिमाचल प्रदेश सेंटर ऑफ डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एण्ड रेजीलियेंस कार्यालय का संचालन हरोली विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वोटरों को वोट डालने के प्रेरित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए : राघव शर्मा

ऊना : 20 सितंबरः जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने सभी एसडीएम तथा स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्वीप के तहत आयोजित की जा रही...
Translate »
error: Content is protected !!