ब्यूटी ज़ोन इंटरनेशनल सैलून एंड अकादमी गढ़शंकर ने डिप्लोमा कोर्स करने वाली लड़कियों को सर्टिफिकेट किए वितरित

by

पिछले 20 वर्षों से सेवाएं प्रदान कर रही है ब्यूटी ज़ोन इंटरनेशनल सैलून एंड अकादमी

गढ़शंकर, 24 अगस्त – पिछले 20 वर्षों से गढ़शंकर में सेवाएं दे रही ब्यूटी ज़ोन इंटरनेशनल सैलून एंड अकादमी से डिप्लोमा प्राप्त करने वाली लड़कियों को आज स्नातक सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर जनवादी स्त्री सभा पंजाब की अध्यक्ष बीबी सुभाष मट्टू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और अकादमी की प्रबंध निदेशक रंजना वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर बीबी सुभाष मट्टू ने डिप्लोमा प्राप्त करने वाली लड़कियों को सर्टिफिकेट वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा लड़कियों की हौसला अफजाई की।

इस अवसर पर अकादमी की प्रबंध निदेशक रंजना वशिष्ठ ने कहा कि अब तक सैकड़ों लड़कियां उनसे डिप्लोमा प्राप्त कर देश-विदेश में नौकरी प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अकादमी यू.के से मान्यता प्राप्त है और पंजाब सरकार से पंजीकृत है तथा जरूरतमंद लड़कियों को हमारी ओर से डिप्लोमा कोर्स में विशेष छूट दी जाती है।

इस अवसर पर यहां अकादमी ने मुख्य अतिथि का विशेष रूप से सम्मान किया वहीं छात्राओं ने एमडी रंजना वशिष्ठ का धन्यवाद करते हुऐ उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी सोनिया अग्निहोत्री और समाजसेवी मधु भनोट ने विशेष रूप से पहुँचकर छात्राओं की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम के दौरान मनप्रीत कौर और अंकिता अग्निहोत्री ने मंच सचिव की भूमिका बखूबी निभाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सीएम ने कहा मैं भाजपा से नाराज हूं : कांग्रेस का निमंत्रण आया था, लेकिन कांग्रेस में नहीं जायूँगा

नई दिल्ली :   टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा के एक नेता खासे नाराज दिख रहे हैं। यहां तक की उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे जाहिर भी किया। दरअसल, भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व...
article-image
पंजाब

माहिलपुर पुलिस ने 81,000 एमएल शराब जब्त करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार के निर्देशानुसार शरारती तत्वों और नशा तस्करों को काबू करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके अंतर्गत श्री संदीप कुमार मलिक आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होशियारपुर द्वारा...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले दौरान लंगरों में 100% नो-प्लास्टिक मिशन सफल चल रहा : एस डी एस गुरसिमरनजीत कौर

माता चिंतपूर्णी मेले दौरान लंगरों में 100% नो-प्लास्टिक मिशन सफल चल रहा है/एस डी एस गुरसिमरनजीत कौ *यह हरित मिशन (चढ़दा सूरज) अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से चलाया जा रहा...
article-image
पंजाब

नयी शिक्षा नीति खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए डीटीएफ का जत्था दिल्ली के लिए रवाना 

गढ़शंकर, 3 फरवरी: नई शिक्षा नीति 2020 (एनईपी-2020) के खिलाफ जंतर मंतर, नई दिल्ली में कुल हिंद शिक्षा अधिकार मंच द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए डीटीएफ के राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!