360 बोतल शराब के साथ दो सगे भाई सहित तीन गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज।

by

माहिलपुर , 25 अगस्त : माहिलपुर पुलिस ने पोल्ट्री फार्म पर 360 पेटी शराब के साथ दो भाइयों वरिंदर कुमार उर्फ चादनी व हरदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार व राजकुमार उर्फ राजू पुत्र जग्गा राम निवासी पालदी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार ए एस आई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ अड्डा पालदी में चैकिंग कर रहे थे तो इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि वरिंदर कुमार उर्फ चादनी पुत्र अशोक कुमार निवासी पालदी अपने पोल्ट्री फार्म में शराब बेचने का धंधा करता है और अभी छापेमारी की जाए तो भारी मात्रा में शराब बरामद की जा सकती है। इस सूचना पर उक्त पोल्ट्री फार्म पर छापेमारी की गई तो पुलिस ने वहां हरदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार व राजकुमार उर्फ बिट्टू पुत्र जग्गा राम निवासी पालदी को काबू किया और तलाशी लेने पर तिरपाल से ढककर रखी 300 बोतल शराब किंग विस्की, 48 बोतल संतरा मार्का हिमाचल प्रदेश में बिक्री के लिए वैध बोतल और 12 बोतल इकोनिक व्हाइट बरामद की गई, इस संबंध में उक्त तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोपहर 12 बजे होगा स्व. सूरी का अंतिम संस्कार : अमृतपाल सिंह का नाम केस में शामिल की बात डीसी व पुलिस कमिश्नर ने मानी

अमृतसर। मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद शनिवार को के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ सैंडी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

19 जून को वोटिंग -23 को होगी वोटों की गिनती : पंजाब सहित 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान : चुनाव आयोग ने जारी कर दिया शेड्यूल

नई दिल्ली  : देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने नॉटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल,...
article-image
पंजाब

मंत्री आवास के पास ठेका बिजली कर्मियों का धरना, पक्का करने की मांग को लेकर सड़क आंशिक बंद

लुधियाना। पंजाब के लुधियानाशहर के आरती चौक क्षेत्र में ठेका बिजली कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मी अपनी मांगों को लेकर बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के निवास के नजदीक एकत्रित हुए,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उस रात मैं और मेरी दोस्त…’, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर लगा दुष्कर्म का आरोप कितना सच? महिला की दोस्त ने बताई कहानी

पंचकूला।  भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म के आरोप लगाने के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब इस प्रकरण की चश्मदीद गवाह...
Translate »
error: Content is protected !!