श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व मनाया

by

गढ़शंकर: ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जी के पवित्र तीर्थस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया, जिसमें गुरु घर के मुख्य सेवक बाबा केवल सिंह जी ने कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। बाबा केवल सिंह जी ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश 1604 ई. में दरबार साहिब श्री हरमंदिर साहिब में हुआ था। गुरु अर्जन देव जी ने भाई गुरदास जी से बाणी लिखवाई और बाबा बुड्ढा जी को प्रथम मुख्य ग्रंथी नियुक्त किया तथा श्री हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश हुआ। उन्होंने संगत से गुरु घर में चल रही कार सेवा में योगदान देने का अनुरोध किया।
इस मौके पर कमेटी सदस्य बाबा केवल सिंह जी, चेयरमैन डॉ. कुलवरन सिंह, बाबा नरेश सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, कैशियर डॉ. हरभजन सिंह, सतपाल सिंह, बिंदर सिंह, चरण भारती मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन :
प्रकाश पर्व पर कीर्तन करते भाई केवल सिंह व अन्य

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सारा सरकारी पैसा लोगों तक पहुंचाने वाले भगवंत मान पंजाब के पहले मुख्यमंत्री- अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़: पंजाब की लाखों महिलाओं का इंतजार खत्म हुआ। बुधवार को भगवंत सिंह मान सरकार ने अपनी आखिरी और सबसे बड़ी गारंटी पूरी करते हुए महिलाओं के बैंक खाते में 1000 रुपए की सम्मान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हुजूर, बुजुर्ग और बीमार हूं- सजा सुनते ही मुख्तार बोला : यूपी, दिल्ली और पंजाब में मुख्तार के खिलाफ 65 मुकदमे

गाजीपुर :  गाजीपुर के 33 वर्ष, तीन महीने और 9 दिन पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को दोषी माफिया मुख्तार अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। एमपी-एमएलए...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रलोभन या रिश्वत की शिकायत के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेगा निगरानी कक्ष

हमीरपुर 16 मार्च। लोकसभा चुनाव-2024 की आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान रिश्वत या अन्य प्रलोभनों के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला...
article-image
पंजाब

Call for Research Papers for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 10 : Under the guidance of the Punjab Government and the leadership of Director Mr. Jaswant Singh Zafar, the Language Department of Punjab continues to play an active role in promoting and...
Translate »
error: Content is protected !!