6 लाख रुपए की लागत से गांव बड़ला में बने आधुनिक जिम का उद्घाटन

by

सरकार नौजवानों के स्वास्थ्य और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है:–डॉ. ईशांक कुमार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने गांव बडला में नव-निर्मित जिम का शुभारंभ किया। इस जिम के लिए लगभग 6 लाख रुपये की आधुनिक मशीनरी एवं उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। यह जिम ऑल इंडिया लेबर यूनियन प्रधान हरबंस लाल परवाना जी की याद में बनाया गया है।

इस अवसर पर गांव के सरपंच कमलेश रानी, डॉ. रोशन लाल, ब्लॉक प्रधान गणेश कुमार गिनी, पंच दलविंदर, बलजिंदर सिंह, गौरव कुमार, डॉ. रंजीत, लंबरदार जतिंदर, मनीष, राजू, जसविंदर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

डॉ. ईशांक कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार नौजवानों के स्वास्थ्य और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। गांवों में जिम खोलने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों एवं व्यायाम की ओर प्रेरित करना है, ताकि वे नशों से दूर रहकर एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह जिम अब गांव के नौजवानों के लिए उपलब्ध है और आसपास के गांव के युवक भी यहां आकर अभ्यास कर रहे हैं।

सरपंच कमलेश रानी ने विधायक और राज्य सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस जिम के शुरू होने से गांव के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह आया है। पहले युवाओं को ऐसी सुविधाओं के लिए शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही उन्हें व्यायाम और फिटनेस की बेहतरीन सुविधा मिलेगी। गांव के युवाओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जिम उनके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इससे वे अपनी शारीरिक क्षमता को बेहतर बना पाएंगे और खेल प्रतियोगिताओं में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। मौके पर पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों ने जिम का निरीक्षण किया और युवाओं को इसके सही उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. ईशांक कुमार ने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में गांव बडला को प्राथमिकता दी जाएगी और युवाओं के लिए ऐसी और भी योजनाएं आगे लाई जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज : आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख रुपए भी ठग लिए

चिंतपूर्णी : ACJM अंब कोर्ट के आदेश पर विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख...
article-image
पंजाब

दरबार जाहिरा पीर दारा पुर में वार्षिक जोड मेला 19 जून को आयोजित किया जा रहा : बाबा बलवंत शाह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव दारा पुर के दरबार जाहिरा पीर जी में वार्षिक जोड मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्तमान मुख्य सेवादार बाबा बलवंत शाह जी द्वारा समूह...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी के MLA बबलू की बिगड़ी तबीयत : होशियारपुर रेफर

एएम नाथ। ऊना हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बबलू आज शिमला जा रहे थे। रास्ते में रुक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरदार पटेल की एकता और संघवाद की सोच देश की शक्ति : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल भारत के राजनीतिक एकीकरण के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि भारतीय संघीय व्यवस्था के भी मजबूत समर्थक थे। उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!