बाढ़ से त्रस्त किसानों के प्रति बेपरवाह है मान सरकार : तीक्ष्ण सूद

by

पंजाब बाढ़ में डूब रहा है भगवंत मान तमिलनाडु में मौज मस्ती में व्यस्त

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि अपने आप को किसानों की सबसे बड़ा हतैषी कह कर विधान सभा चुनावों में किसानों की वोटें धोखे से बटोर कर सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी आज कल किसानों के प्रति पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रही हैं। दो साल पहले जब पंजाब के कुछ हिस्सों में बाढ़ आई थी तब भगवंत मान अपने मंत्रियों समेत बाढ़ वाले क्षेत्रों का दौरा करके अपनी हाजरी बड़ा-चढ़ा कर मीडिया पर दिखा रहे थे। उस समय बाढ़ ग्रस्त किसानों को सांत्वना देने के लिए यहां तक घोषणा कर दी थी कि पीड़ित किसानों को उनकी फसलों का मुआबजा, दौबारा पैड़ी लगाने व कदू करने का खर्चा तथा बकरी से मुर्गी तक के नुकसान का मुआवजा उन की सरकार देगी। उन की यह घोषणा समय बीतने पर चुटकला साबित हुई तथा किसानों को सरकार नुकसान के बदले कुछ नहीं दे पाई। इसके बाद किसानों के आंदोलनों को भी मान सरकार ने सख्ती से कुचलने की कोशिश की तथा उन्हें पंजाब विरोधी कहा किसानों को वायदा करने के बाद भी सभी 23 फसलों पर एम.एस.पी नहीं दी गई, जब कि हरियाणा में भाजपा की सरकार सब्जियों समेत सभी फसलों पर एम.एस.पी दे रही हैं। इन सभी बातों से मान सरकार का किसान विरोधी चेहरा स्पष्ट नजर आता हैं। अब भारी बारिश के कारण मौजूदा हालात में सरकार की अनदेखी से जगह-जगह नदियों, नहरों व रजवाहों के बांध टूट कर हजारों एकड़ फसल डूब गई हैं व सैंकड़ों घर डूब गए हैं। एक तरफ पूरा पंजाब बाढ़ के नुकसान से चिंतित हैं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भगवंत मान इस आपदा की स्थिती में पंजाब को पीठ दिखा कर अपने आका केजरीवाल तथा परिवार के साथ तमिलनाडू में मौज मस्ती कर रहे हैं। पंजाब डूब रहा हैं मान साहिब तमिलनाडू में गुलशरे उड़ा रहे हैं। अभी तक पंजाब सरकार तथा मुख्यमंत्री ने जो छोटी से छोटी बात पर भी बयानबाजी दागने से पीछे नहीं हटते थे चुपी साद रखी हैं। पीड़ित किसानों के लिए अभी तक ना कोई राहत पहुंचाई हैं तथा ना ही कोई मुआबजा राशि घोषित की हैं। पीड़ित किसानों के प्रति मान सरकार की अनदेखी का व्यवहार गहरी चिंता का विषय हैं। मान सरकार की बाढ़ पीड़ितों की तरफ बेरुखी का खमियाजा उसे आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई के टार्गेट पर कनाडा : मिसिसॉगा में रहने वाले सिख बिजनेसमैन हरजीत सिंह ढड्डा की हत्या

कनाडा में सक्रिय सिख समुदाय और वहां की शांति व्यवस्था उस समय दहल गई, जब 15 मई को टोरंटो के मिसिसॉगा इलाके में रहने वाले एक सिख बिजनेसमैन हरजीत सिंह ढड्डा की हत्या कर...
article-image
पंजाब

गांव बजवाड़ा कलां में साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी के प्रकाश दिवस समर्पित भव्य गुरमति समागम की तैयारियां निरंतर चल रही हैं। इस महान समागम का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा।

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  गांव बजवाड़ा कलां स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा छावनी निहंग सिखों, ऊना रोड, बजवाड़ा कलां के नगर निवासी, एनआरआई भाइयों, तथा क्षेत्रीय सहयोगियों के समर्थन से यह कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के...
article-image
पंजाब

आई.ए.एस. गुरकंवल सिंह ने संभाला सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) का पदभार

पहली फील्ड पोस्टिंग पर बोलेः जनसेवा, पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता को देंगे प्राथमिकता होशियारपुर, 27 अप्रैल: 2025 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी गुरकंवल सिंह ने आज जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की...
article-image
पंजाब

राजनीतिक हितों के लिए श्री अकाल तख्त को चुनौती पंथ कभी स्वीकार नहीं करेगा : एसजीपीसी

अमृतसर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़े मामले में पंजाब सरकार द्वारा की जा रही राजनीति श्री अकाल तख्त साहिब को सीधी चुनौती है। इसे सिख पंथ कभी भी स्वीकार नहीं करेगा। यह बात...
Translate »
error: Content is protected !!