बाढ़ में 400 बच्चे फंसे : अचानक आया पानी.. ..छुट्टियों के बावजूद खुला स्कूल, अचानक आया पानी

by

दीनानगर : पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर के स्कूलों में 30 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है, लेकिन इसके बावजूद विधानसभा हलका दीनानगर के अंतर्गत आने वाले सरहदी गांव दबूड़ी स्थित नवोदय विद्यालय स्कूल खुला था, जिसमें अचानक पानी आने से करीब 400 छात्र और स्टाफ सदस्य फंस गए है।

स्कूल प्रबंधकों ने जिला प्रशासन के आदेश पर सभी छात्रों को होस्टल की प्रथम मंजिल पर चले जाने का आदेश दिया है। इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल नरेश कुमार से टेलीफोन पर बात की तो उन्होने बताया कि परिसर में करीब 400 विद्यार्थी हैं और मैं भी स्टाफ सदस्यों के साथ स्कूल में मौजूद हूं। उन्होंने बताया कि स्कूल के ग्राऊंड फलोर में पानी भर जाने के कारण सभी छात्रों व स्टाफ को होस्टल बिल्डिंग की प्रथम मंजिल पर ले जाया गया है और जहां विद्यार्थी व स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं।

वहीं दूसरी और स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के अभिभाविकों को जब स्कूल में पानी भरे जाने का समाचार मिला तो वह भी स्कूल के बाहर आ पंहुचे। उन्होने कहा कि हम अपने बच्चों के लिए चिन्तित है तथा बाढ़ की स्थिति बने रहने तक हम बच्चों को अपने साथ ले जाने के लिए आए है। उन्होने कहा कि हम भी स्कूल परिसर में नही जा पा रहे हैं।

बता दें कि पंजाब में लगातार बरसात और बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने से हालात बिगड़ने लगे हैं। सड़कें बह जाने की वजह से कई गांवों का संपर्क कट चुका है। घरों को नुकसान पहुंचा है। लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। वहीं लोगों को जान माल की चिंता सता रही है। हजारों एकड़ भूमि, फसलें, नदियों के किनारे बसे गांव डूब चुके हैं।

गुरदासपुर के बुगना, गहलरी, नौशहरा, बाऊपुर, मंसूरा आदि गांवों में घरों में छह-छह फुट तक पानी भर गया है। लोग घरों की छतों पर फंसे हैं। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, तरनतारन, फाजिल्का और फिरोजपुर शामिल हैं। तरनतारन और अमृतसर में भी हालात खराब होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में पौंग बांध और रणजीत सागर बांध का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। हालात बेकाबू होते देख पंजाब पुलिस के साथ सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर का भी सहारा लिया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में पंजाबी गायक वीर दविंदर के घर पर फायरिंग : फिरौती की मांग

नई दिल्ली- कनाडा में रहने वाले पंजाबी गायक वीर दविंदर के निवास पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने पहले गायक से 5...
article-image
पंजाब

Goldy Dardi Music Unveils Soulful

Jalandhar /June 7/Daljeet Ajnoha : Goldy Dardi Music proudly presents its latest spiritual and soulful release titled “sadian Taqdeeran”, featuring the powerful vocals of acclaimed singer Sultana Nooran. The song is a heartfelt tribute...
article-image
पंजाब

ईंट मार-मार कर लिव इन पार्टनर का कर दिया मर्डर : महिला मित्र से परेशान NRI ने दी जान

पटियाला/ मानसा : पंजाब में दो ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनकी शुरुआत प्यार से हुई और हत्या के बाद खत्म हुई। पहली घटना मानसा की है और दूसरी पटियाला में हुई है। मानसा में...
article-image
पंजाब , समाचार

किसानों को करीब 1052 करोड़ रुपए की अदायगी की: करीब 9 लाख 77 हजार मीट्रिक टन धान की प्रदेश की मंडियों में अब तक आमद – कटारुचक्क

खाद्य व आपूर्ति मंत्री ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी सहित अनाज मंडी गढ़शंकर व सैलाखुर्द में खरीद प्रबंधों का लिया जायजा गढ़शंकर , 10 अक्टूबर : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!