चंबा का होली बाजार खतरे में : बिलासपुर व ऊना जिला में एक-एक मौत दर्ज

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात से मिले जख्म भरने का नाम नहीं ले रहे हैं। चंबा में चार दिन की भारी बारिश से होली बाजार को खतरा हो गया है। रावी नदी के तेज बहाव से बाजार के साथ निचले घरों के नीचे भूमि कटाव हो रहा है। गुरुवार को बरसात के चलते बिलासपुर व ऊना जिला में एक-एक मौत दर्ज की गई है। बुधवार रात को चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी में औट के बनाला के पास पूरा पहाड़ सडक़ पर आ गया। मंडी की सांसद कंगना रणौत ने एक फोटो शेयर करके वहां पर भारी जन हानि का दावा किया, मगर डीसी मंडी ने इस दावे को नकार दिया। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि बनाला लैंडस्लाइड में किसी भी गाड़ी और व्यक्ति के चपेट में आने के कोई साक्ष्य नहीं है। वहीं कुल्लू, चंबा और लाहुल-स्पीति के ज्यादातर भागों में तीन दिन से मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, जिसे गुरुवार शाम तक कुछ हद तक बहाल कर दिया गया है। यहां पर सडक़ें, पानी और बिजली भी बंद हैं, वहीं लोगों के पास राशन नहीं होने की चिंता विधानसभा में जताई गई।

चंबा, मनाली और लाहुल-स्पीति में फंसे पर्यटकों के परिजन उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे। चंबा, कुल्लू और लाहुल-स्पीति में दो हजार से ज्यादा टूरिस्ट और मणिमहेश यात्री फंसे होने का अंदेशा जताया जा रहा है। सरकार ने भरमौर में फंसे 335 लोगों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें फंसे हुए श्रद्धालुओं के नाम और नंबर भी दिए गए हैं। पुलिस ने दावा किया कि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। इनके परिजन संचार सेवाएं ठप होने की वजह से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बड़ी खबर : पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अब देना होगा ये सर्टिफिकेट

चंडीगढ़। पंजाब में पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को ‘नो ड्यूज़’ प्रमाणपत्र जमा करना होगा। मतलब, अब ‘डिफॉल्टर’ चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने डिप्टी कमिश्नरों को एक पत्र जारी किया...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को ही दीपावली उत्सव मान्य है: पंडित नरेश जोशी 

गढ़शंकर 13 अक्टूबर :  दीपावली की तिथि के संशय को दूर के लिए आज माता चिंतपूर्णी मंदिर नंगल रोड़ गढ़शंकर में पंडित नरेश जोशी की अध्यक्षता में ने गढ़शंकर के समूह मंदिरो के पुजारीयो...
article-image
पंजाब

नामांकन के पहले दिन 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र किए दाखिल

होशियारपुर, 22 जून: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के आम चुनाव-2026 के नामांकन के पहले दिन 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।...
Translate »
error: Content is protected !!