जिला ऊना में 56,608 शिशुओं को 27 फरवरी को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक: डीसी

by

ऊना – पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत जिला ऊना में 27 फरवरी रविवार के दिन जिला ऊना में 0-5 आयु वर्ग के 56,608 शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिला ऊना में ग्रामीण क्षेत्र के 46,576 तथा शहरी क्षेत्रों के 10,032 शिशुओं को पोलियो की डोज दी जाएगी।
डीसी ने कहा कि जिला में पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए कुल 354 बूथ स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें 1428 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में 16 तथा 338 बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जिला ऊना में 8 मोबाइल बूथों के माध्यम से भी पल्स पोलियो खुराक पिलाने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि पहले दिन बूथ पर शिशुओं को डोज़ दी जाएगी, जबकि छूटे हुए बच्चों को दूसरे दिन घर-घर जाकर पोलियो की वैक्सीन दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पल्स पोलियो अभियान के लिए वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई हैं। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा आयुर्वेद विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग कर्मचारियों व अधिकारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। अभियान में शामिल होने वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है।
बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिद्धू, जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चन्नी और अग्निहोत्री जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त

नई दिल्ली।  कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। कांग्रेस के संगठन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिजली महादेव पर गिरी बिजली…..खंडित हुआ शिवलिंग; 12 साल बाद होती है ऐसी घटना

एएम नाथ । कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लु नमें  बिजली महादेव एक ऐसा धार्मिक व रमणीय स्थल है, जो अपनी सुंदरता व विहंगम दृश्य से लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विभाग रहें सतर्क, लू की स्थिति में सीधी धूप में बाहर निकलने से बचें नागरिक- DC अपूर्व देवगन

बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश एएम नाथ। मंडी, 22 मई। जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने वर्तमान मौसम की स्थिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 हजार डीओ नोट पहुंचे : आवश्यक आवेदनों पर ही विचार का फैसला

एएम नाथ। शिमला : शिक्षकों के तबादलो को लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय में तबादलों से संबंधित 18 हजार डीओ नोट पहुंच गए हैं। मंत्रियों, विधायकों से आवेदन मंजूर करवाकर शिक्षकों ने तबादलों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!