पौंग डैम अधिकारियों को  पानी का डिस्चार्ज तकनीकी आधार पर करने के आदेश : मुख्य सचिव पंजाब ने पौंग डैम और मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

by

तलवाड़ा/मुकेरियां (होशियारपुर), 30 अगस्त: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर मुख्य सचिव पंजाब के.ए.पी. सिन्हा ने आज पौंग डैम और मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ प्रमुख सचिव जल संसाधन विभाग कृष्ण कुमार, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और एससपी संदीप कुमार मलिक भी मौजूद थे।

मुख्य सचिव ने सबसे पहले पौंग डैम का निरीक्षण किया और वहां मौजूद अधिकारियों से डैम के वर्तमान जलस्तर एवं छोड़े जा रहे पानी की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बांध में आ रहे पानी के इनफ्लो को ध्यान में रखते हुए तकनीकी मानकों के आधार पर ही डिस्चार्ज किया जाए, ताकि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को लगातार सतर्क रहने और स्थिति पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।

इसके बाद मुख्य सचिव श्री सिन्हा ने मुकेरियां उपमंडल के बाढ़ प्रभावित गांव हलेड़ व मोतला के बीच बने धुस्सी बांध का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि धुस्सी बांधों की मजबूती के लिए जल संसाधन विभाग लगातार कार्य कर रहा है। मुख्य सचिव ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।


उन्होंने मौके पर डिप्टी कमिश्नर से जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बचाव और राहत कार्यों की जानकारी ली। डिप्टी कमिश्नर ने अवगत कराया कि प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस के नेतृत्व में समाजसेवी संगठनों और स्वयंसेवकों के सहयोग से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री, भोजन, चिकित्सा सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं लगातार पहुंचाई जा रही हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी दी कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व, स्वास्थ्य, पशु पालन, जल संसाधन और अन्य संबंधित विभागों की टीमें 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं और राहत कार्यों में पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को भोजन, दवाई या आश्रय की कमी न झेलनी पड़े।
इस मौके पर चीफ इंजीनियर ब्यास राकेश गुप्ता, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, एसपी डॉ. मुकेश, एसडीएम मुकेरियां अंकुर महेंद्रू, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर मनमीत चौधरी, अतिरिक्त एसई ए.पी.एस. उभी, एक्सीयन गौरव लांबा, हरप्रीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनिल अंबानी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की नई एफआईआर : 2 बैंको से 1085 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली।:  सीबीआई ने उद्योगपति अनिल अंबानी, रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और कंपनी की एक पूर्व निदेशक के खिलाफ ₹1,085 करोड़ से अधिक की कथित बैंक धोखाधड़ी के संबंध में एक नया आपराधिक मामला दर्ज...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट विक्रांत राणा ने एडीसी होशियारपुर को सौंपा मांग पत्र

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (IHRO) के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट विक्रांत राणा ने आज एडीसी श्रीमती अमरबीर कौर भुल्लर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में हुई पाँच वर्षीय बच्चे के साथ...
article-image
पंजाब

शंभू व खनौरी बॉर्डर से किसानों को हटाने पर संसद परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन : भाजपा ने विपक्ष के आरोप का किया खंडन

नई दिल्ली :  पंजाब के किसानों को शंभू और कनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का मुद्दा आज संसद में गर्मागर्मी का कारण बना रहा. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने संसद में मकर द्वार पर...
Translate »
error: Content is protected !!