आपदा में ऐशो-आराम की बातें ! पंजाब के मंत्री, गोवा और स्वीडन में बिताए सुनहरे पलों को करते रहे याद : बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे मोटरवोट होकर स्वार

by

चंडीगढ़। पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे पर गए दो वरिष्ठ मंत्रियों की अनौपचारिक बातचीत में स्वीडन व गोवा दौरे के अपने अनुभवों के जिक्र ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है

पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ व जलस्रोत मंत्री बरिंदर गोयल के बीच यह बातचीत उस समय की जब उसी मोटरबोट में सवार जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर फेसबुक पर दौरे की जानकारी लाइव कर रहे थे।

विवाद होने पर मंत्री भुल्लर के फेसबुक अकाउंट पर लाइव टेलिकास्ट वीडियो अब दिख नहीं रहा है परंतु कुछ लोगों ने उसे डाउनलोड कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर है। नेता विपक्ष प्रताप बाजवा ने मंत्रियों की बातचीत पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

हुआ यह कि पिछले दिनों मंत्री ईटीओ, मंत्री गोयल व मंत्री भुल्लर जिला तरनतारन के बाढ़ग्रस्त हरिके पत्तन का एक मोटरबोट में सवार होकर दौरा कर रहे थे। मोटरबोट में बैठे-बैठे मंत्री ईटीओ बोले-‘जब मैं स्वीडन घूमने गया था तो वहां क्रूज में घूमा था। उसका क्या आनंद आया। क्रूज में रहने के लिए अच्छे होटल व तरह-तरह के प्रबंध थे।’

ईटीओ की बात का जवाब देते हुए गोयल ने कहा-‘ऐसे क्रूज गोवा में भी होते हैं।’ दोनों मंत्रियों के संवाद में मंत्री भुल्लर ने हिस्सा नहीं लिया। वह फेसबुक लाइव में व्यस्त थे।

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस वीडियो को अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा करके पूछा- ‘पंजाब में बाढ़ प्रभावित परिवार एक गिलास पीने के पानी के लिए मिन्नतें कर रहे हैं लेकिन आम आदमी पार्टी के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, बरिंदर कुमार गोयल व लालजीत भुल्लर गोवा व स्वीडन में बिताए सुनहरे पलों को याद करने के लिए समय निकाल ही लेते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल गिरफ्तार : 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उठाया कदम

नई दिल्ली : ईडी ने दिल्ली शराब नीति केस में आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम गुरुवार शाम 7 बजे केजरीवाल के...
article-image
पंजाब

चार टुकड़ों में व्यक्ति की लाश सूटकेस में बरामद

लुधियाना  : लुधियाना में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति की लाश सूटकेस में बरामद हुई। रेलवे कर्मचारी से सूचना पाकर मौके पर पहुंची RPF और GRP दोनों एजेंसियों की पुलिस ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट ने 3 फैसलों को दी मंजूरी : न्यूट्रिशन सिक्योरिटी पर 17082 करोड़ रुपये खर्च होंगे

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक हुई है जिसमें 3 बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों पर जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री...
article-image
पंजाब

देशवासियों को पड़ रही है बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार की मार : गुरनेक सिंह भज्जल

गढ़शंकर : आज सीपीआईएम तहसील गढ़शंकर की जनरल बाडी की बैठक गोपाल सिंह थांदी की अध्यक्षता में हुई। जिसको जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि जिस समय से देश में भाजपा की मोदी...
Translate »
error: Content is protected !!