कांग्रेस नेत्री के साथ 10 लाख की ठगी : दो महिलाओं के खिलाफ दर्ज

by

माहिलपुर , 31 अगस्त :  माहिलपुर पुलिस ने कांग्रेस नेता सरिता शर्मा पत्नी कुलविंदर कुमार निवासी सैला खुर्द के बयान अनुसार कार्यवाही करते हुए उनके साथ 10 लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में दो महिलाएं सुखविंदर कौर पत्नी रावल सिंह निवासी खानपुर व लवप्रीत कौर पत्नी सतपाल सिंह निवासी भरो मजारा थाना माहिलपुर के विरुद्ध 318(4) बीएनएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार सरिता शर्मा ने एसएसपी होशियारपुर को दी शिकायत में बताया था कि उक्त दोनों महिलाओं ने उसके साथ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है और इस शिकायत की जांच डीएसपी गढ़शंकर द्वारा करने के बाद थाना माहिलपुर में उक्त दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी ने हिमाचल में किया टॉप, पिता चलाते हैं छोटी से दुकान

12वीं में प्रदेश भर में कुल 41 स्टूडेंट्स ने किया टॉप, टॉपर्स में 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने आज यानि सोमवार को 12वीं कक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कहां से लाती थी पूर्व विधायक सत्कार कौर नशा? जांच अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद सत्कार कौर ने ने किए नए खुलासे

अरुण दीवान। मोहाली। खरड़ में 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई पूर्व विधायक सत्कार कौर से पूछताछ के बाद कई राजफाश होने लगे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक सत्कार कौर ने पुलिस पूछताछ...
Translate »
error: Content is protected !!