नशा तस्कर की 2.49 करोड़ की संपत्ति जब्त.. 40 किलो हेरोइन के साथ हुआ था गिरफ्तार

by

बठिंडा। 40 किलो हेरोइन सहित पकड़े गए नशा तस्कर की 2 करोड़ 49 लाख रुपए की संपत्ति को सोमवार को पुलिस द्वारा फ्रीज किया गया है। उल्लेखनीय है कि मलोट के रहने वाले तस्कर लक्खा को बठिंडा पुलिस ने बीती 8 जुलाई को 40 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था।

एसएसपी अमनीत कौंडल और एसपी (इन्वेस्टिगेशन) जसमीत सिंह की निगरानी में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत कमर्शियल मात्रा के केसों में पकड़े गए नशा तस्करों की गैर-कानूनी संपत्ति और पैसे को जब्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

इसके लिए, पुलिस अधिकारियों ने नशा विरोधी एक्ट की धारा 68-F के तहत केस तैयार करके कंपीटेंट अथॉरिटी, दिल्ली को भेजे हैं। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने मलोट के रहने वाले लखवीर सिंह उर्फ लक्खा की संपत्ति फ्रीज की है।

लखवीर सिंह के खिलाफ 8 जुलाई 2025 को कोतवाली थाने में 40 किलो हेरोइन के साथ केस दर्ज किया गया था। एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि लखवीर सिंह की संपत्ति के बारे में वित्तीय जांच एफआईयू बठिंडा की टीम द्वारा की गई थी। इसके बाद केस को कंपीटेंट अथॉरिटी दिल्ली भेजा गया, जहां से आदेश प्राप्त होने पर करीब 2.49 करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया।

इसके अलावा, बठिंडा पुलिस ने 2023 से अब तक कुल 80 केस कंपीटेंट अथारिटी, दिल्ली को भेजे थे। इनमें से 74 केसों की पुष्टि हो चुकी है और करीब 12.83 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है। पुलिस द्वारा बताया गया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बठिंडा पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर उनके आस-पास कोई नशा का कारोबार करता है या कोई नशे का आदी है, तो वे कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 75080-09080 पर व्हाट्सएप या फोन के जरिए सूचना दे सकते हैं। जानकारी देने वाले का नाम और पता पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री भगवान परशुराम सेना की एवं शिवसेना हिंदोस्तान द्वारा पटेल हॉस्पिटल, जालंधर के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत

फ्री मेडिकल कैंप पंज पिपली मंदिर, बहादुरपुर में 11-11-2025 दिन मंगलवार प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक लगाया जा रहा है । होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा...
पंजाब

सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट की तरफ से ई रिक्शा यूनियन के सहयोग से शहर में किया गया रोष मार्च 

होशियारपुर : संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से दिल्ली के बॉर्डर पर संघर्ष के 4 महीने पूरे होने पर भारत बंद की दी गई काल को सफल बनाने के लिए सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांच से सात शव बरामद : अभी तक अधिकारिक पूष्टि नहीं, एक को रेसक्यू कर लिया गया उसकी हालत खतरे से बाहर : जैजो दोआबा की खड्ड में इनोवा में स्वारों सहित पानी के तेज बहाव में वह गई

गढ़शंकर । जैजो दोआबा की खड्ड में हिमाचल प्रदेश के देहला से पंजाब के नवांशहर में इनोवा में शादी में जा रहे करीब गयारह स्वारों सहित पानी के तेज बहाव में वह गई और...
article-image
पंजाब

भगवंत मान और आपदा वाली पंजाब सरकार के कुशासन का विकल्प सिर्फ भाजपा–निपुण शर्मा

भगवंत मान सरकार और विपक्षी दल कांग्रस के निजी हितों वाले फिक्स मैच ने पंजाब को नरक में झोंका । होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पंजाब की भगवंत मान सरकार के तीन साल पूरे होने...
Translate »
error: Content is protected !!