कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत ने बाढ़ प्रभावितों की मदद हेतु अपनी एक साल की तनख़्वाह मुख्यमंत्री राहत कोष में की दान

by

होशियारपुर, 2 सितंबर :  इंसानियत और सामाजिक सरोकार को सर्वोपरि रखते हुए, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बड़ा मानवीय कदम उठाते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अपनी एक साल की तनख़्वाह मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने की घोषणा की। बीते दिन टांडा दौरे पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को उन्होंने यह चैक सौंपा।
डॉ. रवजोत ने इस मौके पर बताया कि उनकी कुल वार्षिक तनख़्वाह 12 लाख रुपए है, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में समर्पित कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब के कई जिलों में आई प्राकृतिक आपदा ने आम लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे समय में सरकार और समाज के हर वर्ग को मिलकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंसानियत के नाते हर व्यक्ति का यह फ़र्ज़ बनता है कि वह ज़रूरतमंदों के साथ खड़ा हो और उनके दुख-दर्द को बांटे।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी अपील की कि सक्षम लोग और सामाजिक संस्थाएं आगे आकर मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान करें ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है और जिला प्रशासन को राहत कार्यों में पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि यह योगदान केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संदेश है कि पंजाब का हर नागरिक इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे के साथ है। उन्होंने भरोसा जताया कि मिलजुल कर हम इस आपदा से पार पाएंगे और प्रभावित परिवारों को सामान्य जीवन की ओर लौटाने में सफल होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी पंचतत्व में विलीन हो गये  -संत समाज के रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया

गढ़शंकर, 7 नवम्बर: महान फकीर डेरा खुशी पद्दी के संचालक श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी आज अपनी धार्मिक सांसारिक यात्रा पूरी कर पंचतत्व में विलीन हो गये। उनका अंतिम संस्कार उनके...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में निकली 800 से अधिक पदों पर भर्ती : ये उम्मीदवार कर सकते… आवेदन

चंडीगढ़  :  सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में बाबा विश्वकर्मा जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया

  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :      विश्वकर्मा कमेटी माहिलपुर  ने अध्यक्ष सतनाम सिंह सूरज के नेतृत्व में और जसवन्त सिंह सीहरा और ठेकेदार जगजीत सिंह की देखरेख में संगत के सहयोग से  बाबा विश्वकर्मा  जी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को हराकर 20वां राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट जीता

कॉलेज वर्ग में प्रिं. हरभजन सिंह फुटबाल अकादमी माहिलपुर, गांव वर्ग पद्दी सूरा सिंह की टीमों ने फाइनल में जीत हासिल की, विजेताओं को डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने सम्मानित किया गढ़शंकर : खालसा कॉलेज...
Translate »
error: Content is protected !!