धर्मपुर में चंडीगढ़-शिमला फोरलेन भूस्खलन से बंद

by

एएम नाथ । सोलन। सोलन जिले में भारी वर्षा से नुकसान का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को दिन में 11 बजे चंडीगढ़-शिमला फोरलेन जय हिंद पेट्रोल पंप धर्मपुर के नजदीक कसौली रोड के नीचे भूस्खलन होने से बंद हो गया।

इससे दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिसको कुछ समय बाद खुलवा कर आवाजाही सुनिश्चित की गई।

जोहड़ी-भोजनगर सड़क भी चीड़ का पेड़ गिरने से बंद रहा लेकिन उसे कुछ समय बाद बहाल कर दिया गया।

इसके अलावा पट्टा महलोग-गोयला, चंडी-बढ़लग, पट्टा-कुठाड़ वाया-बनलगी, कुठाड़-सुबाथू सहित कई सड़कें बंद हुई, जिन्हें विभाग ने बहाल कर दिया। बिजली के तार पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बहाल हुई लेकिन बाद कर्मियों ने बहाल कर दी।

टंणाजी में घर के नीचे गिरा डंगा

कंडाघाट की रहेड़ पंचायत के गांव टंणाजी निवासी सोम दत्त के घर के नीचे का डंगा गिर गया। इससे घर के गिरने का खतरा बना हुआ है।

तहसीलदार राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घर को खाली कर प्रभावित लोगों को वार्ड सदस्य के घर में स्थानांतरित कर दिया गया है। पंचायत प्रधान मीरा कश्यप ने बताया कि परिवार को शिफ्ट कर दिया है।

भौगुड़ी के समलोह गांव में मकान गिरने से महिला की मौत

कसौली की भौगुड़ी पंचायत के बस्तला (समलोह) गांव में हीमराम का मकान भारी वर्षा के कारण ध्वस्त हो गया, जिसमें दबने से उनकी पत्नी हेमलता की मौत हो गई।

हादसे के समय मकान में सात लोग मौजूद थे, जिसमें हीमराज के चार बच्चे और 85 वर्षीय माता थी। दीवार गिरने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और दबे लोगों को बाहर निकाला।

घटना में हेमराज को मामूली चोटें आई जबकि उनकी पत्नी हेमलता को पट्टा महलोग सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रात को ही पंचायत प्रधान दुर्गावती व पूर्व प्रधान बलदेव सिंह मौके पर पहुंचे। फौरी राहत के तौर पर नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ सूरत सिंह ने पीड़ित परिवार को 20 हजार की राहत राशि दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा कनवर्जेंस से बनेंगे 49 आंगनवाड़ी भवन, भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये : हेमराज बैरवा

हमीरपुर 22 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला हमीरपुर में मनरेगा कनवर्जेंस से 49 आंगनवाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये, 15वें वित्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

14 साल के लड़के ने की 40 साल की महिला से रेप की कोशिश, 5 दिन बाद मौत

एएम नाथ । हमीरपुर :नहमीरपुर के निकट एक गांव में 14 वर्षीय लड़के द्वारा बलात्कार का प्रयास किए जाने की घटना का विरोध करने पर घायल हुई 40 वर्षीय एक विवाहित महिला की घटना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना कलां में टेलीमेडिसन सुविधा आरंभ, 30 हजार आबादी को मिलेगा लाभ, पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह से लाभान्वित होंगे मरीज

ऊना – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के थाना कलां में टेलीमेडिसन की सुविधा शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर व ग्रामीण विकास...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस अधिकारी को वर्दी में ही देना होगा लेक्चर …नवंबर माह हर स्कूल में होगा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान – DC अनुपम कश्यप

एएम नाथ। शिमला : जिला स्तरीय एनकॉर्ड नार्को समन्वय केंद्र की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि सभी पुलिस अधिकारी जिला...
Translate »
error: Content is protected !!