जिला ऊना में किराएदारों का पुलिस वैरिफिकेशन व पंजीकरण अनिवार्यः डीसी राघव शर्मा

by

ऊना, 25 फरवरीः जिला ऊना में अपना घर व अन्य संपत्ति किराए पर देने से पहले मालिक को किराएदार का पुलिस वैरिफिकेशन तथा पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने कहा कि ऐसा देखने में आया है कि जिला ऊना में बहुत सारे लोग बिना पुलिस वैरिफिकेशन करवाए अपनी संपत्ति किराए पर दे रहे हैं, जिसके मद्देनजर यह आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिला में अपराध की रोकथाम तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जमींदारों व भूमि मालिकों को पुलिस स्टेशन के माध्यम से अपनी जमीन, मकान व संपत्ति किराए पर देने से पूर्व अपने किराएदार का पुलिस सत्यापन सुनिश्चित कर स्थानीय पुलिस स्टेशन में पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने सभी निवासियों से इन आदेशों की अनुपालना कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
राघव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक पुलिस स्टेशन अपने क्षेत्राधिकार में रहने वाले किराएदारों का अलग रिकॉर्ड तैयार करेंगे और एसएचओ शहरी स्थानीय निकायों, प्रधानों, आवासीय कल्याण संघ तथा जन प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठकें कर इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15वें वित्त आयोग के तहत शुरू नहीं होने वाले कार्यों की सूची उपलब्ध करवाई जाए : DC रेपसवाल

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गिरफ़्तार :80,000 रुपए की रिश्वत केस में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा, तीसरी किश्त के तौर पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेता थानेदार रंगे हाथों काबू किया

चंडीगढ़, 6 अक्तूबरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान थाना धर्मकोट, ज़िला मोगा में तैनात SHO गुरविन्दर सिंह भुल्लर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष ने आपदा राहत कोष के लिए सीएम को सौंपा 14.15 लाख रुपये का चेक

एएम नाथ। शिमला : आज हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बैंक कर्मचारियों की ओर से एक दिन के वेतन के रूप में 14.15 लाख रुपये का चेक आपदा राहत कोष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त : आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) में जाने की तैयारी जुटा

चंड़ीगढ़ :कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त करते हुए, भारत अपनी धरती पर आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स(FATF) में जाने की तैयारी जुट गया है। भारत...
Translate »
error: Content is protected !!