महिलाओं का सुरक्षा कवच बना मिशन शक्ति : मिशन शक्ति के तहत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान की शुरूआत

by

एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से मिशन शक्ति के तहत 2 से 12 सितंबर तक दस दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत कर की गई है। अभियान के तहत शनिवार को बालिका आश्रम चिल्ली (चम्बा) में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी (अतिरिक्त कार्यभार) राजेश राय की अध्यक्षता में किया गया।

इसमें मिशन हब और चाईल्ड हेल्पलाईन का पूरा स्टाफ सक्रिय रूप से शामिल हुआ। इससे न केवल जागरूकता अभियान की निरंतरता बनी रही, बल्कि प्रतिभागियों की व्यापक और सक्रिय भागीदारी भी दर्ज की गई। सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जेंडर स्पेशलिस्ट शिवालिका शर्मा, मिशन शक्ति को-ऑर्डिनेटर मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पालना (क्रेच) सुविधा और जिला स्तर पर स्थापित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। डीपीओ राजेश राय ने मिशन शक्ति की योजनाओं की जानकारी दी तथा महिला को सशक्त कैसे बनना है इसलिए पर विशेष जानकारी दी। कार्यक्रम में मनोहर नाथ ने मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक संवेदनशीलता, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेन्टर, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, मिशन वात्सल्य योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, बेटी है अनमोल योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

चाइल्ड हेल्पलाइन चम्बा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने शिविर मे उपस्थित प्रतिभागियों को बाल अधिकारों जैसे पोक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम (J. J. Act), बाल विवाह, बाल भिक्षावृति ब बाल मजदूरी क़ी रोकथाम, नशे क़ी रोकथाम, सोशल मीडिया के नुकसान के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से विस्तार से अवगत कराया।उन्होंने बच्चों से जुड़े अपराधों की रोकथाम और हेल्पलाइन सेवाओं की उपयोगिता पर चर्चा की।
कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया व सरकार क़ी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विभाग से ज्योति, शिवालिका, अरुण, अपराजिता, मुस्कान और विकास शर्मा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC डा. निपुण जिंदल ने आपदा मित्रों को राहत एवं बचाव किट्स की वितरित: जिला में तीन सौ के करीब आपदा मित्रों को किया है प्रशिक्षित

राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों की करेंगे धर्मशाला, 14 सितंबर। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने आपदा मित्रों को राहत एवं बचाव किट्स वितरित की गई। यह आपदा मित्र आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शिविरों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जलती चिता से जब चीख उठा इंसान : चीखते हुए बोला- बचाओ और फिर ?

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के माधोपुर के श्मशान घाट पर हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना घटी जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया। घटना रविवार की है, जब एक 22...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में जमीन की रजिस्ट्री के स्टांप ड्यूटी नियम बदलेंगे, महिलाओं को बड़ी राहत; परिवार में संपत्ति ट्रांसफर सिर्फ 0.1% में, महिलाओं के नाम 1 करोड़ तक की संपत्ति पर 4%, पुरुषों के लिए 40 लाख तक 6% शुल्क प्रस्तावित

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में जमीन और संपत्ति की खरीद-फरोख्त, रजिस्ट्री, दान और पारिवारिक हस्तांतरण से जुड़े स्टांप ड्यूटी के नियमों में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया गया है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्र का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थी

चुनाड़ व ग्याणा क्लस्टर में अमरूद का पौधा रोपित कर एच.पी. शिवा परियोजना के प्रथम चरण का किया शुभारंभ एएम नाथ। अर्की :   अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों व बागवानों...
Translate »
error: Content is protected !!