टांडा बाढ़ प्रभावित इलाकों का खन्ना ने किया दौरा…जिस तन लागे वो तन जाने : खन्ना

by

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने वाले लोगों और संस्थाओं का खन्ना ने किया धन्यवाद
होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने हल्का टांडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। खन्ना ने बाढ़ प्रभावित लोगों की हालत देखकर कहा कि जिस तन लागे वो तन जाने। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों का क्या हाल है और उनकी क्या व्यथा है यह केवल वही लोग जानते हैं जो प्रभावित हैं। खन्ना ने कहा कि बाढ़ में लोगों के घर बह गए, लोगों को अपने बच्चों को सुरक्षित स्थानों या अपने दूर स्थित रिश्तेदारों के पास छोड़ना पड़ रहा है, लोगों की सम्पत्तियाँ धराशाई हो चुकी हैं, पशुधन का भारी नुक्सान हुआ है। खन्ना ने कहा कि दिल को झिंझोड़ कर रख देने वाले इस मंज़र में लोगों की सेवा में जुटी समाज सेवी संस्थाओं और व्यक्तियों ने इंसानियत की जो मिसाल पेश की है वह काबिले तारीफ है। खन्ना ने कहा कि आपदा में इंसानियत के नाते एक दुसरे का सहयोग और सेवा केवल भारत में ही देखने को मिलती है। खन्ना ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा में जुटी समाज सेवी संस्थाओं और समाज सेवियों का धन्यवाद किया। इस मौके खन्ना के साथ भाजपा नेता जवाहर खुराना भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बीए बीएड के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर बीए बीएड के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा कि चार वर्षीय कोर्स बीए बीएड के...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया : बीबी रंजीत कौर के निधन पर परिवार के साथ दुख बटाने पहुंचे

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल माहिलपुर कर संयोजक प्रो अपिंदर सिंह की पत्नी व श्रोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य बीबी रंजीत कौर के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार के साथ...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन संत बाबा भगत राम जी की 86 वी वार्षिक बरसी मनाई : कीर्तनों  जत्थों और कथा वाचकों द्वारा संगतों को कीर्तन कथा विचारों से किया निहाल 

डाक्टर दलजीत अजनोहा को पी एच डी और डी लिट की डिग्री प्राप्त करने पर डेरे की ओर से संत नरेश गिर जी के नेतृत्व में विशेष सम्मानित किया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!