Dentist से IPS : पंजाब की खूबसूरत बेटी, दूसरे प्रयास में बनी IPS

by

नवजोत सिमी का जन्म और पालन-पोषण पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ. उनकी शुरुआती पढ़ाई मॉडल पब्लिक स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने ठान लिया था कि वे सिविल सेवा में अपना करियर बनाएंगी ।

UPSC की यात्रा :  सिमी ने साल 2016 में पहली बार UPSC CSE परीक्षा दी, लेकिन असफल रहीं. हार मानने के बजाय उन्होंने अपनी कमियों को पहचाना और तैयारी को और मजबूत किया. नतीजा यह हुआ कि 2017 में अपने दूसरे ही प्रयास में उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर ली. इस बार उनकी ऑल इंडिया रैंक 735 आई और उन्हें IPS कैडर मिला. साल 2018 में वे बिहार कैडर में बतौर आईपीएस अफसर ज्वॉइन किया।

प्रेरणा का स्रोत :  नवजोत सिमी की कहानी यह साबित करती है कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि सफलता की दिशा में पहला कदम होती है. उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम किया और दिखाया कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

आज वे देश की उन महिलाओं में शुमार हैं, जो युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं. उनकी कहानी बताती है कि पढ़ाई और करियर के साथ-साथ आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी उतनी ही जरूरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सतिंदर सरताज नाइट में उमड़ा होशियारपुर : सतिंदर सरताज के सुरों पर झूमे होशियारपुर वासी, सूफियाना व पंजाबी संस्कृति को बाखूबी गीतों में पिरो गए सतिंदर सरताज

होशियारपुर (आदित्य बख्शी) देश विदेश में सूफियाना व पंजाबी संस्कृति को संगीत के माध्यम से पिरोने वाले प्रसिद्ध पंजाबी गायब सतिंदर सरताज के सुरों से होशियारपुर झूम उठा। समां था लाजवंती स्टेडियम में आयोजित...
article-image
पंजाब

रजिस्टर्ड निर्माण कामगार अपने नज़दीकी सेवा केन्द्रों में जाकर स्कीम का लाभ ले सकते, जो ख़ुद या उनके पारिवारिक मैंबर कोरोना पॉजिटिव हो गए थे- डिप्टी कमिशनर

होशियारपुर: पंजाब सरकार की तरफ से कोरोना महामारी के मद्देनज़र रजिस्टर्ड निर्माण कामगार या उनके पारिवारिक मैंबर जो कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, के लिए वित्तीय मदद की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से मलविंदर सिंह कंग दर्ज करेंगे बड़ी जीत – जय कृष्ण सिंह रौड़ी : मैं पार्टी और जनता का वफादार सिपाही हूं- मालविंदर सिंह कंग

गढ़शंकर, 12 अप्रैल :  लोकसभा चुनाव 2024 में श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मालविंदर सिंह कंग का गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र में आगमन पर गढ़शंकर विधायक जय कृष्ण सिंह...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री चन्नी को लिखा पत्र; नूरपुर बेदी को अलग तस्वीर बनाए जाने की मांग

रोपड़, 18 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को एक पत्र लिखकर नूरपुर बेदी को अलग तहसील बनाए जाने की मांग की है,...
Translate »
error: Content is protected !!