भारतीय टीम द्वारा चौथी बार एशिया कप जीतने से देश का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुआ : प्रो. बडूंगर

by

पटियाला, 8 सितंबर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रोफ़ेसर कृपाल सिंह बडूंगर ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा चौथी बार एशियाई कप जीतने पर पूरी भारतीय टीम को बधाई दी और कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा है और देश का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुआ है।

उन्होंने पंजाब से ताल्लुक रखने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पूरी हॉकी टीम को भी बधाई दी और कहा कि पंजाब के ज़्यादातर खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम में खेल रहे हैं, जो पंजाब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी इन खिलाड़ियों को उचित सम्मान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फ़ाइनल में पाँच बार की चैंपियन, पूर्व चैंपियन दक्षिण कोरिया की टीम को 4-1 से हराकर 8 साल बाद एशिया कप का ख़िताब अपने नाम किया है।
प्रोफेसर बडूंगर ने कहा कि यहीं काफी नहीं है, भारतीय हॉकी टीम का अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने हमेशा खेलों की दुनिया में देश का नाम रोशन किया है और हॉकी टीम ने इससे पहले 2003 में कुआलालंपुर, 2007 में चेन्नई और 2017 में ढाका में एशिया कप जीता था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को भी अपने संसाधन लगाकर हॉकी को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास करने चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री की ओर से होशियारपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का जायजा

संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है पंजाब सरकार बाढ़ से हुए नुकसान की एक-एक पाई की भरपाई करेगी पंजाब सरकार टांडा (होशियारपुर) 1 सितंबर (दलजीत अजनोहा)  : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...
article-image
पंजाब

स्वामी मोहन गिरी जी की 31 वी पुण्य तिथि 7 मई को मनाई जाएगी : स्वामी कमलेश पुरी

होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव जेजों दोआबा के प्राचीन मंदिर ज्वाला पुरी में स्वामी मोहन गिरी जी की 31 वी पुण्यतिथि 7 मई को डेरा मुखी स्वामी कमलेश गिरी जी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाची-भतीजे के रिश्ते में चाचा बना रोड़ा, तो रच डाली ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान; प्यार से खिलाई खीर, फिर कर डाली हत्या

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले में एक बैंक सिक्योरिटी गार्ड की मौत का मामला उस समय सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी...
Translate »
error: Content is protected !!