सांसद तिवारी ने यूक्रेन में फंसे युवाओं को वापस आने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

by

चंडीगढ़ 28 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने अच्छे संबंधों का इस्तेमाल करके जंग प्रभावित यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों को वापस लाने की अपील की है।
प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही युवा छात्रों की दिलों टोजन जोड़ने वाली वीडियो दर्शाती है कि यूक्रेन-पोलैंड के बॉर्डर पर किस प्रकार हमारे लड़कों और लड़कियों पर अत्याचार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि यह मुश्किल हालात हैं लेकिन उन्हें पता चला है कि अभी तक यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में 20,000 से 30,000 युवा लड़के और लड़कियां फंसे हुए हैं और उनमें से बड़ी संख्या में छात्र रूस की सीमा के साथ पूर्वी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। जिन्होंने प्रधानमंत्री से रूस सहित यूक्रेन के सभी पड़ोसी देशों के साथ अपने अच्छे संबंधों का इस्तेमाल करके हमारे बच्चों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है।
उन्होंने प्रधानमंत्री को बचाव कार्य की निगरानी कर रहे संबंधित मंत्रियों से भी हर आखरी भारतीय को यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाने के लिए अपने प्रयासों और साधनों को दोगुना करने की सलाह भी दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्रकार चौधरी बैजनाथ को सदमा:उनकी धर्मपत्नी का देहांत

गढ़शंकर:18 सितम्बर: गढ़शंकर के गांव टिब्बा के नंबरदार व पत्रकार चौधरी बैजनाथ को उस समय गहरा सदमा लगा है जब उनकी पत्नी 65 वर्षीय तारो देवी का लंबी बीमारी के उपरांत आज रविवार शाम...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 20 की पार्कों में नई लाइट्स का उदघाटन किया, डार्क स्पॉट हुए खत्म

चंडीगढ़, 13 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करते हुए, अपनी सांसद निधि से जारी फंडों से सेक्टर 20 के विभिन्न पार्कों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

आप ने उड़ता पंजाब बनाया, हम उभरता पंजाब बनाएंगे’ : CM धामी

नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दौरान दसूहा, उड़मुड़ और मुकेरियां में बोले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुकेरियां, 26 सितंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नशा मुक्त पंजाब यात्रा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के साथ इतना बड़ा काफिला चलता- ये कैसे मुमकिन कि एसएसपी को इसकी खबर न हो – एसएसपी और एसपी के खिलाफ कोई कारवाई ना करने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पुलिस कस्टडी में इंटरव्यू के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने छोटे अफसरो पर कार्रवाई करने की बात कही, मगर मोहाली के...
Translate »
error: Content is protected !!