अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट विक्रांत राणा ने एडीसी होशियारपुर को सौंपा मांग पत्र

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (IHRO) के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट विक्रांत राणा ने आज एडीसी श्रीमती अमरबीर कौर भुल्लर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में हुई पाँच वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
राणा ने कहा कि इस घटना से पूरे जिले में भय का माहौल है। माता-पिता अपने बच्चों को खेलने तक के लिए बाहर नहीं भेज रहे हैं। ज्ञापन में माँग की गई कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, प्रवासी मज़दूरों की जाँच हो तथा बच्चों की सुरक्षा को लेकर जनजागरण अभियान चलाए जाएँ।

एडीसी श्रीमती भुल्लर ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन न्याय दिलाने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर में ASI पर फायरिंग की TTH ने ली जिम्मेदारी : ‘ऑपरेशन नूर’ के तहत हमला करने का दावा

 पुलिस ने टारगेट किलिंग की बात से किया था इनकार, भाभी से विवाद समेत कई एंगल से जांच अमृतसर, 6 अक्तूबर। अमृतसर में ड्यूटी से घर लौट रहे GRP में तैनात ASI सुखचैन सिंह...
article-image
पंजाब

मां भामेश्वरी शिव मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : ।गांव भाम में माता भामेश्वरी जी के मंदिर में स्थित शिवालय में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मां के सेवक राकेश दत्ता, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IBPS Clerk Vacancy 2026 : 11 हजार से ज्यादा क्लर्क पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने साल 2026 के लिए CRP CSA-XVI के तहत क्लर्क (कस्टमर सर्विस...
article-image
पंजाब

सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन की अपील पर सीवरमैनों ने हड़ताल की स्थगित

 सीवरमैनों को पक्के करने के मुद्दे पर स्थानीय निकाय मंत्री से यूनियन की जल्द करवाई जाएगी मुलाकातः चंदन ग्रेवाल – पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने सीवरमैनों के साथ बैठक कर सुनी...
Translate »
error: Content is protected !!