मजीठिया पूरी तरह से निर्दोष हैं , हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, मजीठिया चढ़दी कलां मेंः सुखबीर बादल

by

पंजाब सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही जबकि यूक्रेन में छात्र संकट का बहादुरी से मुकाबला कर रहे, सरदार मजीठिया चढ़दी कलां मेंः सरदार बादल ने उनसे मिलने के बाद कहा
पटियाला : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कपास की फसल पर गुलाबी सुंडी के खतरे के बढ़ते खतरे के बारे पंजाब सरकार द्वारा सुस्ती दिखाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
उन्होने कहा कि ‘‘ यह बेहद गंभीर खतरा है तथा अगर इसे समय पर रोका न गया तो यह राज्य के किसानों की फसल को तबाह कर देगी’।
सरदार बादल ने कहा कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों को तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में जाना चाहिए और आवश्यक जानकारी के साथ किसानों की मदद करनी चाहिए। सरदार बादल ने यह भी कहा कि डिप्टी कमिशनर किसानों को होने वाले नुकसान यां संभावित नुकसान का शीघ्र आकलन करें तथा सरकार को प्रभावित किसान उत्पादकों को तुरंत पूर्ण मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए।
इससे पहले सरदार बादल ने सरदारनी हरसिमरत कौर बादल के साथ पटियाला जेल में वरिष्ठ अकाली नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ मुलाकात की। ‘‘सरदार मजीठिया चढ़दी कलां में हैं’’ कहते हुए सरदार बादल ने कहा कि पूरी पार्टी तथा सही सोच रखनेे वाले लोग उनके पीछे मजबूती से खड़े हैं, क्योंकि देश के सभी मानदंडों और कानून को दरकिनार करते हुए दागी डीजीपी द्वारा उनके खिलाफ झूठे माले में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के आदेश के तहत दर्ज किया गया और यह शिअद के खिलाफ राजनीतिक बदलाखोरी का एक स्पष्ट उदाहरण है। सरदार मजीठिया पूरी तरह से निर्दोष हैं , हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
पूर्व डिप्टी सी.एम ने भारत सरकार से यूक्रेन में फंसे देश के प्रत्येक भारतीय छात्र और अन्य नागरिकों को बचाने के लिए अपने बचाव कार्यों में तेजी लाने की अपील की। सरदार बादल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार इस मामले में सुस्ती दिखा रही और यूक्रेन में फंसे असहाय पंजाबी छात्रों को बचाने में कोई दिलचस्पी नही दिखा रही है। सरदार बादल ने कहा, ‘‘ कांग्रेस और आप पार्टी के नेता और मंत्री जो किसी भी छोटे से छोटे मुददे पर बोलने का कोई मौका नही छोड़ते थे , वे अब छिप गए हैं जब यूक्रेन में पंजाबी छात्र अत्यधिक संकट का सामना बहादुरी से कर रहे हैं। अकाली दल अध्यक्ष ने राज्य के मुख्य सचिव को तत्काल कुछ वरिष्ठ अधिकारियेां को संकटग्रस्त स्थानों पर भेजने और भारत सरकार के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा ताकि हमारे बच्चो ंकी मदद की जा सके, जो वहां बड़ी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उन्होने कहा कि भारत सरकार को यूक्रेन में फंसे लोगों के प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए 24 घंटे की तुंरत हेल्पलाईन स्थापित करने की जानी चाहिए तथा इन परिवारों को नैतिक और भौतिक सहायता भी दी जानी चाहिए। सरदार बादल ने कहा कि उनकी पार्टी ‘‘ भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के भारत सरकार द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को सिरे दर्जे से खारिज करती है’’। सरदार बादल ने एक वास्तविक संघीय ढ़ांचे के लिए अकाली दल की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि शिअद-बसपा सरकार , भारत सरकार को ‘‘ उन राज्यों को पूर्ण वित्तीय स्वायत्ता सुनिश्चित करने के लिए मजबूर करेगी जिनकी शक्तियों को सालों से केद्र सरकार ने हड़प लिया है।
शिअद-बसपा की चुनावी संभावनाओं के बारे में पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन शानदार जीत के लिए तैयार है और नकली सर्वेक्षणों और पूर्वानुमानों गलत साबित होंगें तथा गठबंधन की सरकार बनेगी। सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ‘‘ पंजाब के लोगों ने विकास को वोट दिया है और वे हमारे ट्रैक रिकॉर्ड में विश्वास करते हैं’’। उन्होने कहा कि किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन की कोई आवश्यकता नही होगी, क्योंकि शिअद-बसपा शानदार बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर लेक्चर का आयोजन 

गढ़शंकर, 19 मार्च: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रबंधन के तहत संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रधानाचार्य डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में, रेड रिबन और नाको द्वारा ‘नशामुक्त समाज के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

50 ग्राम हेरोइन,135 नशीली गोलियां और एक लाख ड्रग मनी सहित एक ग्रिफ्तार : पकड़े गए आरोपी पर पहले भी चार एनडीपीएस एक्ट तहत है मामले दर्ज

गढ़शंकर :  एसएसपी सुरेंद्र लांबा व एसपी इन्वेस्टीगेशन सरबजीत बाहिया की हिदायतों पर और डीएसपी परमिंदर सिंह मंड के निर्देशों के मुताबिक गढ़शंकर पुलिस ने अड्डा चोहड़ा से डघाम रोड पर एक ब्यक्ति को...
article-image
पंजाब

 म्यूनिसिपल चुनावों के लिए आज जिले में 142 वार्डों के लिए 223 पोलिंग बूथों पर 222647 मतदाता करेंगे मतदान का प्रयोग

मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए वोटर जरुर करें अपने मताधिकार का प्रयोग: अपनीत रियात सख्त सुरक्षा प्रबंधों में जिले से 223 पोलिंग पार्टियों को अलग-अलग पोलिंग बूथों के लिए किया गया रवाना, डिप्टी...
article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा द्वारा बस अड्डे से महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा चौक तक सडक़ की रीकारपेटिंग के काम की शुरूआत

करीब 50 लाख रुपए की लागत से 4-5 दिनों में काम होगा मुकम्मल आने वाले समय में शहर में बड़े स्तर पर होंगे विकास कार्य होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!